बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक्टिंग स्किल्स की पूरी दुनिया उनकी दीवानी है। उनके स्ट्रगल की कहानी बहुत मशहूर है और ज्यादातर लोग यह जानते हैं नवाज ने अपनी जिद और लगन से अपने सपनों को पाया है । नवाजुद्दीन के प्रोफेशनल लाईफ की बात करें तो वे टाइगर श्रॉफ के साथ आगामी फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ में नजर आनेवाले हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक वक्त पर मिस इंडिया को डेट करते रहे हैं।
डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने नवाजुद्दीन को लेकर एक ऐसा खुलासा है। जिसको सुन कर आप हैरान हो जायेंगे । खबरो के अनुसार अनुराग कश्यप ने एक इवेंट में इन बातों का खुलासा किया।
जब होस्ट ने नवाज ने कहा कि अनुराग ने हमें बताया है कि आप किसी मिस इंडिया को डेट कर चुके हैं तो नवाज थोड़े शरमा गए। हालांकि इससे पहले कि उस एक्ट्रेस के नाम का खुलासा हो पाता अनुराग ने उसी वक्त होस्ट को टोकते हुए कहा कि हम यहां पर किसी का भी नाम नहीं लेंगे।
अनुराग ने कहा की फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से पहले नवाज का ब्रेकअप हो गया था। नवाज ने कहा कि 35 साल की उम्र तक उनकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं थी लेकिन वो गर्लफ्रेंड बनाने के लिए ट्राई बहुत करते थे।


Download Android App
Download iOS App







