बीते दिनों सोशल एक बेहद दुखद हादसा हुआ जिसकी खबर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जी हाँ मामला फैशन जगत का है जिसमे एक फैशन मॉडल और 4 बच्चों की माँ की बेहद रहस्यमयी मौत हो गयी।
मॉडल का नाम एल्ली मैक्डोनल है और ये आयरलैंड की शीर्ष मॉडल्स में से एक थी। हाल ही में इन्हे एंड्रिया रोचे एआर मॉडल एजेंसी द्वारा साइन किया गया था।
अपनी मौत से पहले मॉडल ने फेसबुक पर अजीबोगरीब पोस्ट शेयर किया था , ” क्या किसी मर्द के लिए एक लड़की को मोटी भद्दी **** कहना सही है ??? किसी को नीचा दिखाने के लिए ये नया लेवल है। ”
इस पोस्ट से ये तो साफ़ नहीं हो पाया है की वो इस पोस्ट में किस के बारे में बात कर रही है या फिर किसकी और इशारा कर रही है। पुलिस ने अब तक उनकी मौत को संदेहास्पद नहीं माना पर पुलिस इस बारे में जांच कर रही है की मौत से पहले एल्ली मैक्डोनल किन किन लोगों के कांटेक्ट में थी।
आपको बता दें एल्ली मैक्डोनल के अलेक्स (17), सारा (15), हैरी ९(9), और सिएना (2) , इन चार बच्चों की सिंगल माँ थी। हर कोई मैक्डोनल की मौत पर हैरान है क्योंकि वो अपनने बच्चों से बेहद प्यार करती थी पर अब वो उन्हें छोड़ कर चली गयी है।
सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट से लगता है की उनके साथ किसी ने बेहद अभद्रता से बात की है जिसकी वजह से मैक्डोनल बेहद आहत थी पर इस बात के लिए उन्होंने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम क्यों उठाया इसका जवाब अभी तक नहीं मिल पाया है।
एल्ली मैक्डोनल की मौत पर ना सिर्फ उनके दोस्त और परिवारजन सदमे में है वहीँ मिस आयरलैंड बॉस सीन मोंटागुए जैसी नामी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।


Download Android App
Download iOS App









