मोहित रैना ने गर्लफ्रेंड अदिति शर्मा संग गुपचुप शादी पर की बात, बताया क्यों लिए अचानक ये फैसला !

Summary :

कुछ दिनों पहले मोहित रैना ने अपनी लेडी लव अदिति शर्मा के साथ अचानक शादी करके अपने फैंस को हैरान कर दिया था। एक्टर ने 1 जनवरी को गर्लफ्रेंड अदिति के साथ अपनी जिंदगी के नए चैप्टर की शुरुआत कर दी थी। एक्टर ने एक इंटरव्यू में अपने सपनों की शादी के बारे में खुलकर बात की है।

‘देवों के देव महादेव’ से घर- घर में पहचान बनाने वाले एक्टर मोहित रैना हाल ही में शादी के बंधन में बंधे है। आपको बता दे, मोहित रैना ने महादेव बनकर लोगों के दिलों पर राज किया था। इसके बाद वो के बाद एक ज़बरदस्त प्रोजेक्ट करते नज़र आये और उन्होंने इंडस्ट्री पर अपनी छाप छोड़ दी। वही, कुछ दिनों पहले मोहित रैना ने अपनी लेडी लव अदिति शर्मा के साथ अचानक शादी करके अपने फैंस को हैरान कर दिया था। एक्टर ने 1 जनवरी 2022 को गर्लफ्रेंड अदिति के साथ अपनी जिंदगी के नए चैप्टर की शुरुआत कर दी थी। एक्टर ने अपनी वेडिंग फोटोज को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अपनी शादी की अनाउंसमेंट की थी। 
फोटोज को शेयर करते हुए मोहित ने लिखा, “प्यार बाधाओं को नहीं पहचानता है, यह बाधाओं को तोड़ता है, बाढ़ से छलांग लगाता है, अपनी मंज़िल तक पहुंचने के लिए दीवारों पर चढ़ता है, आशा से भरा हुआ है। उस आशा और अपने माता-पिता के आशीर्वाद से हम अब दो नहीं, बल्कि एक हैं। इस नए सफर में आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। अदिति और मोहित।” मोहित और अदिति ने राजस्थान में शानदार तरीके से शादी रचाई थी। हाल ही में, एक्टर ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में अपने सपनों की शादी के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि उनकी शादी की तैयारियां बेहद कम समय में हुई थीं। मोहित ने कहा, “यह कोई प्री प्लान्ड मामला नहीं था, आखिरी मिनट पर सब प्लान हुआ जिसके बारे में बताने का मौका नहीं मिला। यह बस हो गया और सब कुछ ठीक हो गया।”

इंटरव्यू में आगे मोहित रैना ने बताया कि, वह अपनी शादी को लो-प्रोफाइल रखना चाहते थे। जब उन्होंने पहली बार अपनी खबर को ऑफिसियल किया था, तो उन्हें कैसा महसूस हुआ था। इस बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा, “मुझे ऐसे रिएक्शन की उम्मीद नहीं थी। यह मेरे लिए खूबसूरत, इमोशनल और दिल भर देने वाला था। इससे मुझे एहसास हुआ कि लोग मुझसे कितना प्यार करते हैं। मैं हमेशा एक प्राइवेट इंसान रहा हूं। एक एक्टर के लिए कुछ ऐसा होना चाहिए जो सिर्फ आपका हो, आपके दिल के करीब हो और यह व्यक्तिगत रूप से मेरे बहुत करीब था। इसलिए मैं इसे कम महत्वपूर्ण तरीके से करना चाहता था।”

मोहित रैना ने अपनी शादी की भावनाओं और अपनी पत्नी अदिति के बारे में भी बात की। अपनी शादी की भावनाओं को जाहिर करते हुए उन्होंने कहा, “यह एक खूबसूरत एहसास था। ऐसी भावनाएं थीं, जो सुंदर और शुद्ध थे। शादी के बारे में मैं कहूंगा कि, ये एक सपना था।” अपनी पत्नी अदिति के बारे में बात करते हुए मोहित ने कहा, “रिश्ते का आधार दोस्ती है। हम कुछ साल पहले मिले थे। कुछ सालों बाद हमने अपनी दोस्ती को साथ में आगे बढ़ने का फैसला लिया। कोरोना काल में मैं उनके परिवार से मिला। उसके बाद दोनों परिवार के लोगों ने इसे आगे बढ़ाने का फैसला लिया।”

Desk Team