इस अभिनेत्री को मोदी के मंत्री के खिलाफ उतारा मैदान में, पीएम इमरान खान को किया था डेट

Summary :

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अगामी लोकसभा चुनावों के लिए कमर कसती हुई नजर आ रही हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अगामी लोकसभा चुनावों के लिए कमर कसती हुई नजर आ रही हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी को हारने के लिए चुनावी मैदान में बॉलीवुड सितारों को उतार दिया है। सीएम ममता ने अपनी तृणमूल कांग्रेस पार्टी में अब तक तीन हॉट अभिनेत्रियों को शामिल किया गया है। इस लिस्ट में नुसरात जहां, मिमि चक्रवर्ती और हाल ही में अभिनेत्री मुनमुन सेन को मैदान में उतरा है।

मुनमुन सेन को टीएमसी ने आसनसोल से दिया टिकट

बॉलीवुड अभिनेत्री रिया सेन की मां मुनमुन सेन हैं जिन्हें पश्चिम बंगाल के आसनसोल से बीजेपी के उम्मीदवा बाबुल सुप्रियो के खिलाफ टिकट दिया गया है। बीते सप्ताह ही ममता बनर्जी ने मुनमुन सेन की पार्टी में आने की घोषणा कर दी थी। दरअसल दीदी ने इस बार अपनी पार्र्टी में 41 प्रतिशत महिलाओं को टिकट दिया है।

पश्चिम बंगाल की राजनीति में मुनमुन सेन ने साल 2014 में कदम रखा था। मुनमुन सेन अपने दौर की फिल्मी दुनिया में बोल्ड अभिनेत्री हुआ करती थीं। हिंदी फिल्मों के अलावा मुनमुन सेन ने बंगाली, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मराठी फिल्मों में भी काम किया हुआ है। आज हम आपको मुनमुन सेन के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताएंगे।

मुनमुन सेन का ऐसा रहा है फिल्मी कैरियर

दिग्गज अभिनेत्री सुचित्रा सेन की मुनमुन सेन बेटी हैं। हिंदी और बंग्ला फिल्मों की सुचित्रा मशहूर अभिनेत्री थीं। अपनी मां की तरह मुनमुन भी अभिनेत्री बनना चाहती थीं और उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा। फिल्मों के साथ-साथ कई टीवी सीरियल्स में भी मुनमुन सेन ने काम किया हुआ है।

मुनमुन सेन फिल्मों में अपनी बोल्ड इमेज की वजह से ज्यादा मशहूर रहीं हैं। हिंदी फिल्मों में साल 1984 में फिल्म अंदर बाहर से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर थे।

मुनमुन ने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म में बोल्ड अदाएं दिखाईं थीं। इसके बाद उन्हें कई सारी फिल्मों के ऑफर भी आने शुरू हो गए थे। हालांकि मुनमुन सेन अपने फिल्मी कैरियर में फिल्मों से ज्याद अफेयर को लेकर सुर्खियों में बनी रहतीं थीं।

पीएम इमरान खान के साथ भी जुड़ा था मुनमुन सेन का नाम

पाकिस्तान के मौजूदा पीएम इमरान खान के साथ भी मुनमुन का नाम जुड़ चुका है। ऐसा कहा जाता है कि शादीशुदा होने के बाद भी मुनमुन सेन ने इमरान खान को डेट किया था।  उस समय मुनमुन सेन का नाम सुर्खियों में आया था जब एक मैग्जीन के कवर पेज पर वह पाकिस्तान के क्रिकेटर इमरान खान के साथ नजर आईं थीं और उसमें उनका बहुत ही बोल्ड अवतार था।

उस समय जब उनसे इमरान खान के साथ रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया जिससे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। मुनमुन सेन ने कहा था कि इमरान खान के साथ उन्हें समय बिताना बहुत पसंद है और उनके पति को भी इस बात से कोई परेशानी नहीं है तो फिर दूसरों को क्यों होती है।

 मुनमुन के इस बयान से उनके परिवार वाले भी हैरान हो गए थे। उसके बाद तो वह अपने ही घर में नजरबंद हो गईं थीं और उसके बाद इमरान को भी अपनी यादों से मिटाने लगीं थीं।

मुनमुन की दो बेटियां भी हैं उनका नाम रिया और राइमा है। रिया और राइमा दोनों ही हिंदी, बंगाली, तमिल, तेलुगू, उडिय़ा और मलयालम फिल्मों में काम कर चुकी हैं। मुनमुन सेन की रिया सेन औैर राइमा सेन के साथ कई तस्वीरें हैं।

मंदाना करीमी ने कराया टॉपलेस फोटोशूट, लोगों ने जमकर ट्रोल

Desk Team