प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें 2025 तक भारत को क्षय रोग मुक्त बनाने के लिए साथ मिलकर काम कर रही हैं। विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस के मौके पर सिलसिलेवार किए गए ट्वीट में, मोदी ने कहा कि सरकार क्षय रोग मुक्त समाज सुनिश्चित करने की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता को दोहराती है।
उन्होंने कहा, ‘‘ इससे गरीबों को बहुत फायदा होगा। क्षय रोग के खिलाफ जंग जीतने के लिए सही और पूर्ण उपचार महत्वपूर्ण है। मैं क्षय रोग मुक्त आंदोलन को मजबूती देने वाले लोगों और संगठनों को सलाम करता हूं।’’
मोदी ने कहा कि केंद्र और अलग अलग राज्य सरकारें 2025 तक भारत को क्षय रोग मुक्त बनाने के लिए काम कर रही हैं। यह 2030 के वैश्विक लक्ष्य से पांच साल पहले का लक्ष्य है।
देश को टीबी मुक्त बनाने में सबका सहयोग अपेक्षित : कोविंद
प्रधानमंत्री ने कहा कि क्षयरोग मुक्त भारत अभियान और आयुष्मान भारत जैसे केंद्र के प्रयास स्वास्थ्य मानकों को सुधार रहे हैं और क्षय रोगियों को सहायता दे रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App





