बॉलीवुड देसी गर्ल Priyanka Chopra ने आज अमेरिकी बॉयफ्रेंड निक जोनास के साथ सगाई करके अपने रिश्ते पर महुर लगा दी है। और अब प्रियंका चोपड़ा पूरी तरह से निक जोनस की हो चुंकी हैं। दोनों की रोका सेरेमनी सुबह 10 बजे शुरू हुई थी।
बता दें कि इस रोका और पूजा के बाद दोनों शाम को इंगेजमेंट पार्टी का आयोजन करेंगे। Priyanka Chopra और उनकी मां में खास बॉन्डिंग है जिसे कई बार देखा गया है। लेकिन इस खूबसूरत से कपल को प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने एक खास नसीहत दी है।
https://instagram.com/p/BkDvCydACI8/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control
इंटरव्यू में मधु चोपड़ा ने कहा था……
‘पति को इतना काबिल होना चाहिए कि वह अपनी पत्नी की सेहत और खुशियों का ख्याल रख सके। दोनों के बीच प्यार इतना हो कि हर दिन वेलेंटाइन डे से कम न हो।’ इंटरव्यू के दौरान मधु चोपड़ा ने अपने और अशोक चोपड़ा की शादीशुदा जिंदगी का उदाहरण भी दिया था।
https://www.instagram.com/p/BmnZzOogQ2e/?hl=hi&taken-by=priyankachopra
‘एक दूसरे से लड़ने के बजाए एक साथ बैठकर एक दूसरे की सोच को समझने की कोशिश करें।’ प्रियंका जल्द ही शादी करने वाली है ऐसे में उनकी मां मधु चोपड़ा की यह सलाह उनके काम जरूर आ सकती है।
Priyanka Chopra और निक लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और अब उनका यह रिश्ता शादी तक पहुंच गया है। ऐसे में उनकी मां की यह सलाह काफी खास हो जाती है।
बता दें की प्रियंका अपनी मां के काफी करीब हैं। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है। दोनों के बीच में इतनी शानदार बॉन्डिंग है कि प्रियंका चोपड़ा की मां ही अब प्रियंका के प्रोडक्शन हाउस के काम-काज को देखती हैं। बीती रात ही निक ओर प्रियंका अपनी रोका सेरेमनी से पहले अपनी फैमिलीज को डिनर पर ले गए थे।
इस दौरान प्रियंका चोपड़ा की मां के चेहरे की खुशी बता रही थी कि बेटी के जिंदगी में आगे बढ़ने के फैसले से उन्हें कितनी खुशी मिली है। बता दें कि निक प्रियंका चोपड़ा से 11 साल छोटे हैं। निक अमेरिकन सिंगर और एक्टर हैं।
https://www.instagram.com/p/BmnLtFFhl_s/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control
बता दें की बहन परिणीति चोपड़ा से लेकर रणवीर सिंह, मनीष मल्होत्रा, करण जौहर, रवीना टंडन जैसे सितारे शामिल होंगे। शाहरुख खान इस पार्टी में शामिल होंगे या नहीं अभी इस पर सस्पेंस बना हुआ है।
https://www.instagram.com/p/BmnI3soHQ3i/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control


Download Android App
Download iOS App







