छोटे पर्दे से लेकर
बड़े पर्दे पर अपनी जलवा बिखेर चुकी मौनी रॉय किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।
नागिन फेम मौनी अपनी एक्टिंग के साथ अपने डांस और ग्लैमरस लुक के लिए पहचानी जाती
हैं। मौनी को देखने के लिए उनके फैंस बहुत बेताब रहते है। एक्ट्रेस भी अपने फैंस
से जुड़ी रहने के लिए सोशल मीडिया पर ज्यादातक एक्टिव पाई जाती हैं।
उनकी हर फोटो और वीडियो
इंटरनेट पर ट्रेंड करती हैं। एक बार फिर मौनी का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर
ट्रेंड कर रहा है जिसमें वह साड़ी में अपनी कातिलाना अंदाए दिखाती नजर आ रही हैं।
इस वीडियो पर अभिनेत्री के चाहने वाले कॉमेंट के जरिए खूब प्यार बरसा रहे हैं।
मौनी रॉय ने शेयर किया वीडियो
मौनी रॉय ने अपने
इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह आईने के सामने साड़ी पहने खड़ी
दिखाई दे रही हैं। भले ही एक्ट्रेस ने साड़ी पहने दिखाई दे रही है लेकिन उन्होंने अपनी किलर अदाओं से इसे बोल्ड टच देने में कोई
कसर नहीं छोड़ी है। मौनी अपने इस देसी अवतार में भी काफी खूबसूरत लग रही हैं।
मौनी का लेटेस्ट लुक
मौनी रॉय के इस लुक की बात करें तो एक्ट्रेस इस दौरान रेड प्रिंटेट साड़ी में
दिखाई दे रही हैं. बॉर्ड पर जरी वर्क वाली ये साड़ी मौनी पर खूब जंच रही है.
एक्ट्रेस ने साड़ी में मैचिंग स्ट्रैपी डीप नेक ब्लाउज के साथ टीम अप किया। वीडियो
में मौनी अपने पल्लू को खिसकाती और सरकाती भी दिखाई दे रही हैं।
वीडियो पर फैंस के रिएक्शन
इस वीडियो को शेयर करते हुए मौनी ने कैप्शन में लिखा, ‘इस गाने से प्यार है।‘ साथ ही मौनी ने कैप्शन में खुद को साड़ी लवर भी
बताया है। वीडियो के बैक ग्राउंड में ‘मैंने तुझे देखा
हसते हुए गालों में बेझर खयालों में’सॉन्ग चल रहा है।
इस वीडियो पर फैंस जमकर मौनी की तारीफ कर रहे है। एक यूजर ने लिखा, ‘मसक्कली।’ तो किसी ने उनकी
तारीफ करते हुए कहा, ‘वाह बहुत खूबसूरत लग रही
हो।’


Download Android App
Download iOS App











