बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की अगमी फिल्म गोल्ड का गानार नैनो ने बांधी गाना रिलीज हो चुका है। इस गाने को मुंबई के एक इवेंट के दौरान रिलीज किया गया है। बता दें इस इवेंट में अक्षय कुमार ने खूब डांस किया है। गाने के रिलीज के साथ ही अक्षय कुमार की को -एक्टे्रस Mouni Roy भी साथ में दिखीं।
अक्षय कुमार और Mouni Roy ने मस्ती भरे अंदाज में डांस फ्लोर पर आग लगा डाली। इतना ही नहीं अक्षय कुमार ने अपने डांस से खूब सुर्खियां भी बटोरी। उन्होंने कहा कि क्रिकेट के अलावा भी दूसरे स्पोट्र्स भी अब ऊपर आ रहे हैं इसलिए क्रिकेट के अलावा भी दूसरे खेलों पर भी फिल्में बननी चाहिए।
We all danced on the floor day ❤️ pic.twitter.com/BL7qMVp0rF
— Mouni Roy (@Roymouni) July 7, 2018
फ़िल्म ‘गोल्ड’ की कहानी आधारित है आज़ादी के बाद देश में आये हॉकी में पहले गोल्ड मेडल की जिसमें अक्षय कुमार कोच तपन दास की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। अक्षय खुद भी बचपन से स्पोर्ट्स से जुड़े हैं इसलिए उन्होंने गोल्ड मेडल की अहमियत बताई।
.@akshaykumar and @Roymouni dancing at the #GoldRoyalCelebration.#Gold @kapoorkkunal @TheAmitSadh @ItsVineetSingh @SunnyK0 @excelmovies @kagtireema @FarOutAkhtar @ritesh_sid pic.twitter.com/y12XrqHkUm
— Box Office India (@boxofficeindia) July 6, 2018
इवेंट में पहुंचे अक्षय कुमार का कहना है, ”भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी है मगर हॉकी पिछड़ गया। क्रिकेट घर-घर में पहुंच गया। अब हॉकी की कहानियां परदे पर आ रही हैं।” यूट्यूब पर इस गाने को अभी तक 15 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं यह गाना यूट्यूब टॉप 10 में ट्रेंड कर रहा है।
Mouni Roy एक बार फिर से हुई ट्रोल
वहीं टीवी एक्टे्रस Mouni Roy हाल ही में आने वाली पहली फिल्म गोल्ड के गाने को लॉन्च करने में शिरकत की थी। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने इवेंट की साड़ी वाली फोटो शेयर की थी। आमतौर पर फैंस की तारीफ पाने वाली मौनी रॉय के इन फोटोज के सामने आते ही लोगों ने उनकी खिंचाई शुरू कर दी है।
https://instagram.com/p/BlCSuWkAsNQ/?utm_source=ig_embed
हालांकि कुछ लोग थे जिन्होंने Mouni Roy के होंठो पर टिप्पणी करनी शुरू कर दी। और मॉनी रॉय की तस्वीर पर ट्रोलर्स ने उन्हें बेहद गंदे कामेंट्स किए।


Download Android App
Download iOS App








