फिल्म दर्शकों ने कहा ‘पद्मावत’ एक बेहतरीन फिल्म है, विरोध करने वाले पहले जाकर फिल्म देखें !

Summary :

NULL

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म पद्मावत आज 4 राज्यों को छोड़कर देश भर में रिलीज़ हो गयी है। एक तरफ जहाँ करणी सेना का जबरदस्त विरोध देखने को मिल रहा है वहीँ दूसरी तरफ फिल्म को देखने के लिए आम दर्शकों ने काफी उत्साह दिखाया है।

Film Padmavatजिन सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्सों में फिल्म लगी है वहां पर हाउस फुल शो जा रहे है। बड़े शहरों में सुरक्षा के पुख्ता इन्तेजाम किए गए है ताकि कोई हिंसक प्रदर्शन न किया जा सके। अब तक जितने भी दर्शकों ने फिल्म को देखने के बाद फिल्म का रिव्यु दिया है उनका कहना है की फिल्म में आपत्ति जनक कुछ नहीं है।

Film Padmavatरणवीर सिंह जो इस फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभा रहे है और दीपिका को इस फिल्म में पद्मावती बनी है। फिल्म देखने वाले दर्शकों का साफ कहना है की इस फिल्म में रानी पद्मावती और अलाउद्दीन खिलजी एक साथ पर्दे पर कभी नजर ही नहीं आए।

Film Padmavatसाथ ही ये भी बताया जा रहा है की इस फिल्म में राजपुताना आन बान और शान को दिखाया गया है। फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है जिसको लेकर बवाल किया जा रहा है। साथ ही दर्शकों ने फिल्म कलाकारों के काम की खूब प्रशंसा की है।

Film Padmavatखासकर रणवीर सिंह और शाहिद कपूर के अभिनय का जादू एक बार फिर दर्शकों पर चलता दिख रहा है। फिल्म में रानी पद्मावती के लुक खासकर राजपूतों के पारंपारिक गहनों पर काफी मेहनत की गई है। फिल्म में दीपिका पादुकोण कई बार हाथी दांत की सफेद चू़ड़ियां पहने हुए दिखती हैं।

Film Padmavatअगर माना जाए तो कहना गलत नहीं है की संजय लीला भंसाली ने एक बार फिर भव्य सिनेमा पेश किया है। फिल्म देखकर निकले दर्शकों का कहना है की जो लोग इस फिल्म का विरोध कर रहे है वो बेहद गलत है उन्हें एक बार पहले ये फिल्म देखनी चाहिए।

Film Padmavatहिंसक प्रदर्शन जो देश के अलग अलग हिस्सों में हो रहे है वो बंद होने चाहिए क्योंकि इस फिल्म में विवाद जैसा कुछ है ही नहीं। देश के कई शहरों में करणी सेना के द्वारा तोड़फोड़-आगजनी हो रही है। इसके बावजूद भी लोग फिल्म देखने के लिए सिनेमाघर की ओर जा रहे हैं। इसी बीच राजस्थान के कुछ सिर्फ फिल्म देखने के लिए नई दिल्ली आए हैं।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Desk Team