Mrunal Thakur का पुराना वीडियो बना मुसिबत, Bipasha Basu पर कमेंट करना पड़ा भारी

Summary :

Mrunal Thakur: बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकीं Mrunal Thakur इन दिनों एक पुराने वीडियो क्लिप के कारण जमकर ट्रोल हो रही हैं। मामला अभिनेत्री Bipasha Basu पर किए गए कमेंट का है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस विवाद के बीच मृणाल ने पहली बार इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिससे फैंस और ट्रोलर्स के बीच नई बहस शुरू हो गई है। क्या है मृणाल ठाकुर का बिपाशा बसु वाला वायरल वीडियो? वायरल हो रहा यह क्लिप उस दौर का है, जब Mrunal Thakur  टीवी शो “कुमकुम…

Mrunal-Bipasha

Mrunal Thakur: बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकीं Mrunal Thakur इन दिनों एक पुराने वीडियो क्लिप के कारण जमकर ट्रोल हो रही हैं। मामला अभिनेत्री Bipasha Basu पर किए गए कमेंट का है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस विवाद के बीच मृणाल ने पहली बार इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिससे फैंस और ट्रोलर्स के बीच नई बहस शुरू हो गई है।

Mrunal-Bipasha

क्या है मृणाल ठाकुर का बिपाशा बसु वाला वायरल वीडियो?

वायरल हो रहा यह क्लिप उस दौर का है, जब Mrunal Thakur  टीवी शो “कुमकुम भाग्य” में काम कर रही थीं। एक बातचीत के दौरान, Mrunal Thakur  अपने को-स्टार अर्जित तनेजा के साथ फिटनेस को लेकर मजाकिया लहजे में बात करती हैं।
वीडियो में अर्जित अपनी पसंद के बारे में बताते हैं, तो Mrunal Thakur  उनसे कहती हैं — क्या आपको मसल्स वाली मर्दाना लड़की चाहिए? जाओ Bipasha  से शादी कर लो। इसके बाद वह हंसते हुए कहती हैं — मैं Bipasha से बहुत बेहतर हूं। यही बयान अब सोशल मीडिया पर उनके लिए मुसीबत बन गया है। कई यूजर्स ने इस कमेंट को बिपाशा बसु का अपमान बताया और मृणाल को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का हमला

विवाद बढ़ने के बाद इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर यूजर्स ने Mrunal Thakur  के खिलाफ कमेंट्स की बौछार कर दी। एक यूजर ने लिखा — ‘बिपाशा अपनी जवानी में सैकड़ों Mrunal  खा जातीं, कृपया अपनी तुलना उस आइकॉन से मत करना।’ एक अन्य ने तंज कसा — ‘बिपाशा के नाम पर गाने बने हैं और तू क्या करती है? पहला तू, दूजा तू!’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mrunal Thakur (@mrunalthakur)

विवाद के बीच मृणाल का पहला इंस्टाग्राम पोस्ट

सोमवार को Mrunal Thakur ने इस विवाद पर सीधे प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन इंस्टाग्राम पर एक फोटोशूट की कई तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में वह ब्लैक आउटफिट और सनग्लासेस में पोज देती नजर आ रही थीं। कैप्शन में उन्होंने लिखा — “घूरना बंद करो!” उनके इस पोस्ट पर जहां कुछ फैंस ने उनके कॉन्फिडेंस और बिंदास अंदाज की तारीफ की, वहीं कई यूजर्स ने फिर से पुराने क्लिप को याद दिलाते हुए उन्हें ट्रोल किया।

पर्सनल लाइफ पर भी बढ़ी चर्चा

इस विवाद के बीच Mrunal Thakur  की पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में आ गई है। साउथ सुपरस्टार धनुष के साथ उनके अफेयर की अफवाहें सोशल मीडिया पर फैलने लगीं। अफवाहों की शुरुआत तब हुई जब धनुष, मृणाल की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ के प्रीमियर में नजर आए। हालांकि, मृणाल ने इन खबरों पर ब्रेक लगाते हुए कहा — धनुष मेरे लिए बस एक अच्छे दोस्त हैं। अजय देवगन ने उन्हें प्रीमियर में इनवाइट किया था।

Mrunal Thakur
Mrunal Thakur

फिल्मी करियर और ‘सन ऑफ सरदार 2’ का प्रदर्शन

हाल ही में रिलीज हुई “सन ऑफ सरदार 2” में Mrunal Thakur, Ajay Devgn के साथ नजर आईं। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म की नाकामी और अब यह विवाद, दोनों ने मिलकर मृणाल को मीडिया की लगातार सुर्खियों में बनाए रखा है।

Bipasha Basu पर किए गए पुराने कमेंट के कारण Mrunal Thakur सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। हालांकि उन्होंने सीधे माफी नहीं मांगी है, लेकिन इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपना कॉन्फिडेंट और नॉन-रिएक्टिव रवैया दिखाया है। अब देखना यह होगा कि क्या मृणाल इस विवाद से खुद को बाहर निकाल पाती हैं या ट्रोलिंग का सिलसिला लंबे समय तक चलता रहेगा।

 

Also Read: Bigg Boss 19 में होगी तहलका मचाने वाली एंट्री ,इस एक्स क्रिकेटर की बेटी का सामने आया नाम!

Tamanna Choudhary