Rajasthan Me Ghumne Ki Jagah: राजस्थान घूमने का बना रहे है प्लान, तो यह 5 शहर लिस्ट में करें शामिल

Summary :

Rajasthan Me Ghumne Ki Jagah: राजपूतों की भूमि राजस्थान अपने रंगीन संस्कृति, बोली-भाषा और कई शानदार जगहों के कारण प्रत्येक वर्ष लाखों-हजारों की संख्या में अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित करते है। बता दें कि जयपुर की बड़ी हवेलियों से लेकर, उदयपुर की प्राकृतिक झीलों तक, बिकानेर के टिब्बों तक कई स्थान पर्यटकों का ध्यान आकर्षित करते है। सिर्फ घूमने की जगह ही नहीं यहां की स्थानीय संस्कृति और पारंपरिक भोजन के लोग दिवाने है। आईए विस्तार से जानते है यहां कि Rajasthan Me Ghumne Ki Jagah 1. जयपुर (Jaipur) राजस्थान के पिंक सिटी नाम से जाना जाने वाला…

Rajasthan Me Ghumne Ki Jagah: राजपूतों की भूमि राजस्थान अपने रंगीन संस्कृति, बोली-भाषा और कई शानदार जगहों के कारण प्रत्येक वर्ष लाखों-हजारों की संख्या में अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित करते है। बता दें कि जयपुर की बड़ी हवेलियों से लेकर, उदयपुर की प्राकृतिक झीलों तक, बिकानेर के टिब्बों तक कई स्थान पर्यटकों का ध्यान आकर्षित करते है। सिर्फ घूमने की जगह ही नहीं यहां की स्थानीय संस्कृति और पारंपरिक भोजन के लोग दिवाने है। आईए विस्तार से जानते है यहां कि Rajasthan Me Ghumne Ki Jagah

Jaipur
Jaipur

1. जयपुर (Jaipur)

राजस्थान के पिंक सिटी नाम से जाना जाने वाला जयपुर शहर प्राचीन समय से ही फेमस है। बता दें कि इस सिटी में नाहरगढ़ किला, जंतर-मंतर, सिटी पैलेस, चोखी धानी, अल्बर्ट हॉल, हवा महल, आमेर किला पर्यटकों को आकर्षित करते है। इन प्राचीन महल के साथ ही सिटी में कई सुंदर किले, संग्रहालय, बाजार और मंदिर भी काफी फेमस है साथ ही यहां के बाजार राजस्थान की पारंपरिक वस्तुओं जैसे रंग-बिरंगे जयपुरी दुपट्टे, राजस्थानी गहनें के लिए जाना जाता है।

Udaipur
Udaipur

2. उदयपुर (Udaipur)

राजस्थान एक और दूसरा सुंदर शहर उदयपुर जिसे झीलों का शहर भी कहा जाता है। बता दें कि यह शहर अरावली पहाड़ों और प्राकृतिक सौंदर्य से भरा हुई है। यहां सज्जनगढ़ किला, विंटेज कार म्यूज़ियम, दूध तलाई म्यूज़िकल गार्डन, फतह सागर झील, जैसामंद झील मुख्य पर्यटक स्थल है। साथ ही इस शहर में कई झील और राजस्थान की वास्तुकला भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती है।

Jaisalmer
Jaisalmer

3. जैसलमेर (Jaisalmer)

पिंक सिटी के बाद गोल्डन सिटी के नाम से प्रसिद्ध राजस्थान का शहर जैसलमेर पाकिस्तान की सीमा के पास में ही है। बता दें कि यहां दूर-दूर तक रेत के टीले, थार मरूस्थल, ऊँट की सवारी काफी प्रसिद्ध है। साथ ही सबसे मुख्य केंद्र जैसलमेर का किला, बड़ा बाग, राष्ट्रीय उद्यान, जैन मंदिर भी घूमने के लिए सबसे अच्छे स्थल है।

Jodhpur
Jodhpur

4. जोधपुर ( Jodhpur)

राजस्थान के इस शहर में सबसे प्राचिन किला मेहरनगढ़ स्थित है। इस किले में राजस्थान की वास्तुकला, मंदिर और संग्राहलय मौजूद है जो पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खिंचते है। साथ ही इस शहर में कई घर को नीले रंग में रंगा गया है, दूर-दूर तक घर नीले रंग में दिखेंगे जिससे इसे ब्लू सिटी के नाम से भी जाना जाता है।

Bikaner
Bikaner

5. बीकानेर ( Bikaner)

राजस्थान का सबसे फेमस और प्रमुख शहर बीकानेर में देश विदेश से पर्यटक घूमने आते है। बता दें कि इस शहर में प्राचीन महल, किले, बालू के टिब्बे, राजस्थान की संस्कृति और कला देखने को मिलती है। साथ ही यहां अंतर्राष्ट्रीय ऊँटों का त्योहार भी आयोजित किया जाता है जिसे देखने के लिए विश्व से भी पर्यटक मेले में शामिल होने आते है।

ALSO READ: 10 Places To Visit In Ujjain​: महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के बाद जरूर घूमें ये शानदार जगहें

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।