10 Places To Visit In Ujjain​: महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के बाद जरूर घूमें ये शानदार जगहें

Summary :

10 Places To Visit In Ujjain​: मध्य प्रदेश का Ujjain शहर है न सिर्फ धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि इसका ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहलू भी बेहद खास है। यहां मंदिर, घाट, संग्रहालय और कई ऐसे स्थल हैं जो हर पर्यटक को आकर्षित करते हैं। अगर आप उज्जैन की यात्रा की सोच रहे हैं, तो ये 10 जगहें आपकी यात्रा को यादगार बना सकती हैं। 10 Ujjain Tourist Places: भूलकर भी मिस न करें उज्जैन की ये शानदार जगहें 1. महाकालेश्वर मंदिर – Mahakaleshwar Temple यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है।…

10 Places To Visit In Ujjain

10 Places To Visit In Ujjain​: मध्य प्रदेश का Ujjain शहर है न सिर्फ धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि इसका ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहलू भी बेहद खास है। यहां मंदिर, घाट, संग्रहालय और कई ऐसे स्थल हैं जो हर पर्यटक को आकर्षित करते हैं। अगर आप उज्जैन की यात्रा की सोच रहे हैं, तो ये 10 जगहें आपकी यात्रा को यादगार बना सकती हैं।

10 Ujjain Tourist Places: भूलकर भी मिस न करें उज्जैन की ये शानदार जगहें

1. महाकालेश्वर मंदिर – Mahakaleshwar Temple

यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इसे स्वयंभू लिंग माना जाता है, जिसका अर्थ है कि यह प्राकृतिक रूप से प्रकट हुआ है। यह उज्जैन का सबसे प्रमुख मंदिर है और हर भक्त की पहली पसंद होता है। इस मंदिर में दर्शन करने का समय, सुबह 4:00 बजे से रात 11:00 बजे तक है।

 

2. श्रीराम घाट – Shri Ram Ghat

क्षिप्रा नदी के किनारे स्थित यह घाट धार्मिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है। यहीं पर हर 12 साल में कुंभ मेला भी लगता है। लोग यहाँ पवित्र स्नान करते हैं और यह स्थान काफी शांतिपूर्ण भी है। ये घाट 24 घंटे खुला रहता है।

3. हरसिद्धि माता मंदिर – Harsiddhi Mata Temple

यह मंदिर देवी शक्ति को समर्पित है और भारत के 51 शक्तिपीठों में शामिल है। यह महाकाल मंदिर के पास ही स्थित है और खासकर माता के भक्तों के लिए विशेष स्थान रखता है। इस मंदिर में दर्शन करने का समय, सुबह 5:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक है।

4. काल भैरव मंदिर – Kala Bhairava Temple

भगवान शिव के रौद्र रूप काल भैरव को समर्पित यह मंदिर शैव और तांत्रिक साधकों के लिए खास महत्व रखता है। यह उज्जैन से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर है। इस मंदिर में दर्शन करने का समय, सुबह 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक है।

5. त्रिवेणी संग्रहालय – Triveni Museum

अगर आप इतिहास में रुचि रखते हैं, तो यह संग्रहालय जरूर देखें। यहां प्राचीन और मध्यकालीन वस्तुएं रखी गई हैं जो उज्जैन की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती हैं। इस संग्रहालय में आप, सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक घूम सकते हैं।

6. जंतर-मंतर (वेदशाला) – Jantar Mantar (Vedshala)

यह खगोलीय वेधशाला 18वीं सदी में महाराजा जय सिंह द्वारा बनाई गई थी। यह भारत की पाँच प्रमुख वेधशालाओं में से एक है और वैज्ञानिक दृष्टि से बहुत खास है। इस जंतर-मंतर में आप, सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक जा सकते हैं।

7. महाकाल लोक – Mahakaal Lok

महाकाल मंदिर के पास बना यह गलियारा भगवान शिव की मूर्तियों और चित्रों से सजा है। यह एक शानदार धार्मिक अनुभव देता है। यहां जाने का समय, सुबह 6:00 बजे से रात 9:30 बजे तक है। .

8. इस्कॉन मंदिर – Iskcon Temple

यह मंदिर भगवान कृष्ण और राधा को समर्पित है। यहाँ भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम होते रहते हैं। मंदिर की वास्तुकला भी देखने लायक है। इस मंदिर में दर्शन करने का समय, सुबह 4:30 बजे से रात 9:15 बजे तक है।

9. भारत माता मंदिर – Bharat Mata Temple

यह मंदिर भारत माता को समर्पित है। यहाँ किसी देवी-देवता की मूर्ति नहीं बल्कि देशभक्ति की भावना दिखाई जाती है। अंदर पुराने भारत का नक्शा भी देखने को मिलता है। इस मंदिर में दर्शन करने का समय, सुबह 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक है।

10. गढ़कालिका माता मंदिर – Gadkalika Mata Temple

Best places to visit in Ujjain

यह मंदिर देवी कालिका को समर्पित है और क्षिप्रा नदी के किनारे स्थित है। यहां स्थानीय भक्त बड़ी श्रद्धा से पूजा करते हैं। इस मंदिर में दर्शन करने का समय, सुबह 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक है।

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।