Sham Ke Mukhya Samachar 12 August : एक क्लिक में पढ़ें मंगलवार शाम की 5 बड़ी खबरें

Summary :

Sham Ke Mukhya Samachar 12 August : आज यानी 12 अगस्त 2025 की शाम तक देश-दुनिया से कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। देश-विदेश से कई बड़ी राजनीतिक और कारोबारी खबरें सुनने को मिली हैं। एक तरफ भारत के राजनीतिक दल बिहार वोट मामले में देश की राजधानी दिल्ली में संसद भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ऑटो सेक्टर में 25 साल पूरे होने पर कंपनी ने स्कोडा कुशाक का लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है। इतना ही नहीं, स्ट्रीट डॉग्स पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में डॉग लवर्स सड़कों पर उतर आए हैं।…

Sham Ke Mukhya Samachar 12 August : आज यानी 12 अगस्त 2025 की शाम तक देश-दुनिया से कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। देश-विदेश से कई बड़ी राजनीतिक और कारोबारी खबरें सुनने को मिली हैं। एक तरफ भारत के राजनीतिक दल बिहार वोट मामले में देश की राजधानी दिल्ली में संसद भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ऑटो सेक्टर में 25 साल पूरे होने पर कंपनी ने स्कोडा कुशाक का लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है। इतना ही नहीं, स्ट्रीट डॉग्स पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में डॉग लवर्स सड़कों पर उतर आए हैं। वहीं पाकिस्तान की गीदड़भभकी पर मिथुन चक्रवर्ती का रिएक्शन भी सामने आया है। तो आइए यहां पढ़ते हैं शाम की 5 बड़ी खबरें विस्तार से..

Supreme Court के वकीलों पर खतरा! वकील ने पत्र लिखकर की कार्रवाई की मांग, जानें क्या है पूरा मामला

Supreme Court
Supreme Court

Sham Ke Mukhya Samachar 12 August: सुप्रीम कोर्ट के परिसर में आवारा कुत्तों (Street Dogs) की मौजूदगी ने वकीलों और लोगों के लिए गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। सुप्रीम कोर्ट के वकील अभिषेक शर्मा ने रजिस्ट्रार को पत्र लिखकर इस मुद्दे पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले वकीलों और मीडिया कर्मियों को डॉग बाइट का खतरा है। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के वकील अभिषेक शर्मा ने रजिस्ट्रार को लिखे पत्र में कहा, “यह अत्यंत चिंताजनक है कि सर्वोच्च न्यायालय के हालिया आधिकारिक निर्देश में आवारा कुत्तों (Street Dogs) को शेल्टर होम में भेजने का आदेश दिया गया है।

मुंह देखते रह गए मोहम्मद यूनुस! Bangladesh में Election को लेकर EC ने कर दिया बड़ा खेला

Bangladesh
Bangladesh

Sham Ke Mukhya Samachar 12 August: Bangladesh में अगले साल यानी फरवरी 2026 में आम चुनाव (General Election) होने वाले हैं। इसकी जानकारी हाल ही में अंतरिम सरकार के प्रमुख प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस ने दी थी। लेकिन इस बीच Election को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए चुनाव आयोग (EC) ने एक नया प्लान तैयार किया है। जिससे Bangladesh की यूनुस सरकार को बड़ा झटका लगा है। इस बार Election में सेना, नौसेना और वायुसेना को भी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शामिल करने का प्रस्ताव है।

ALSO READ: Aaj ke Mukhya Samachar 12 Aug: पढ़ें आज की बड़ी खबरें, जानें यह टॉप न्यूज

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।