Aaj ke Mukhya Samachar 12 Aug: पढ़ें आज की बड़ी खबरें, जानें यह टॉप न्यूज

Summary :

Aaj ke Mukhya Samachar 12 Aug: आज 12 अगस्त 2025 को सुबह कई बड़ी खबरें सामने आई है। देश विदेश से लेकर तकनीक और बिजनेस की यह बड़ी खबरें खास रही है। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कई देशों में टैरिफ लगाने की घोषणा की है। इसी बीच चीन से आयत सामनों पर टैरिफ की समय सीमा को 90 दिनों तक बढ़ा दिया है। राजनीति की खबरों में PM मोदी आज उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए NDA के उम्मीदवार का चयन करेंगे। वहीं ऑटो सेक्टर में 25 वर्ष पूरे होने के बाद कंपनी ने skoda kushaq limited edition…

Aaj ke Mukhya Samachar 12 Aug: आज 12 अगस्त 2025 को सुबह कई बड़ी खबरें सामने आई है। देश विदेश से लेकर तकनीक और बिजनेस की यह बड़ी खबरें खास रही है। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कई देशों में टैरिफ लगाने की घोषणा की है। इसी बीच चीन से आयत सामनों पर टैरिफ की समय सीमा को 90 दिनों तक बढ़ा दिया है। राजनीति की खबरों में PM मोदी आज उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए NDA के उम्मीदवार का चयन करेंगे। वहीं ऑटो सेक्टर में 25 वर्ष पूरे होने के बाद कंपनी ने skoda kushaq limited edition को लॉन्च कर दिया है। आईए विस्तार से जानते है सभी Hindi Samachar..

Aaj ke Mukhya Samachar: Today’s News in Hindi

Aaj ke Mukhya Samachar 12 Aug
Aaj ke Mukhya Samachar 12 Aug

Vice President Election 2025: PM Modi करेंगे NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का चयन

PM मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवार का चयन करेंगे। यह घोषणा नई दिल्ली में NDA नेताओं की उच्च स्तरीय बैठक के बाद की गई है। बता दें कि जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद यह पद खाली है।

Aaj ke Mukhya Samachar 12 Aug
Aaj ke Mukhya Samachar 12 Aug

Gold Rate Today 12 August: सोना चांदी के भाव में गिरावट, जानें अपने शहर का ताजा भाव

आज 12 अगस्त को सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,0,420 प्रति दस ग्राम है और 22 carat sone ka bhav ₹93,890 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है। वहीं आज चांदी की कीमत ₹1,16,900 रुपये प्रति किलोग्राम है।

Delhi Weather Today: Delhi-NCR में देर रात से भारी बारिश, कई जगह हुआ जलभराव

दिल्ली में कल देर रात से ही भारी बारिश हुई है, जिससे मौसम भी सुहाना हो गया है। सुबह भी दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बारिश से कई जगहों में जलभराव की समस्या और सड़के नदी में बदल गई है।

Trump Tariff: चीन से डरा अमेरिका!..90 दिनों तक बढ़ाई टैरिफ की समय सीमा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कई देशों में टैरिफ लगाने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। भारत पर दबाव बढ़ाने और टैरिफ लगाने के साथ ही चीन से आयतित सामनों पर टैरिफ की समय सीमा को 90 दिनों तक बढ़ा दिया है। बता दें कि बता दें कि टैरिफ की समय सीमा 12 अगस्त, 2025 को समाप्त होने वाली थी लेकिन अब इसे नवंबर तक बढ़ा दिया है।

India News Hindi

Skoda Kushaq Limited Edition Launched: शानदार Black कलर और कई फीचर शामिल, जानें कीमत

भारतीय बाजार में 25 वर्ष पूरे होने के बाद कंपनी ने skoda ने kushaq limited edition को मोंटे कार्लो के आधार पर लॉन्च किया है। इस दमदार कार में डार्क ब्लैक कलर को टॉर्नेडो रेड की फिनिशिंग के साथ दिया गया है। कीमत की बात करें तो 1 लीटर पेट्रोल इंजन के मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ कार की एक्स शोरूम कीमत 16.39 लाख रुपये रखी गई है।

Aaj ke Mukhya Samachar 12 Aug
Aaj ke Mukhya Samachar 12 Aug

Apple iPhone 17 Pro Max Price in India: नया डिजाइन और शानदार फीचर होंगे शामिल, जानें कीमत

iPhone 17 Pro Max स्मार्टफोन में कई नए बदलाव देखने को मिल सकता है। फीचर की बात करें तो 6.9 इंच की रेटीना डिस्पले, Apple का A19 Pro Silicon का दमदार प्रोसेसर, 48 MP का अलट्रावाइड कैमरा, 48 MP मेन कैमरा, 48 MP का वाइड कैमरा दिया जा सकता है। बैटरी की बात करें तो 5,000mAh की बड़ी के साथ 45W की वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट और 25W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। कीमत की बात करें तो iPhone 17 Pro Max की कीमत ₹1,65,000 तक रखी जा सकती है।

ALSO READ: Aaj ke Mukhya Samachar: पढ़ें 11 अगस्त 2025 की प्रमुख खबरें, जानें क्या रहा आज खास ?

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।