Delhi Weather Today: Delhi-NCR में देर रात से भारी बारिश, कई जगह हुआ जलभराव

Summary :

Delhi Weather Today: दिल्ली में कल देर रात से ही भारी बारिश हो रही है, जिससे मौसम भी सुहाना हो गया है। आज सुबह भी दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है। कई जगहों में जलभराव की समस्या और सड़के नदी में बदल गई है। बता दें कि मिंटो ब्रिज, विजय चौक, मोती बाग फ्लाईओवर, रफी मार्ग और निजामुद्दीन फ्लाईओवर सहित कई इलाकों में तेज बारिश हुई। IMD ने दिल्ली में आज हल्की बारिश और बादल छाए रहने का अनुमान जारी किया है IMD Alert in Delhi-NCR दिल्ली के कई इलाकों में आज सुबह से ही झमाझम बारिश…

Delhi Weather Today: दिल्ली में कल देर रात से ही भारी बारिश हो रही है, जिससे मौसम भी सुहाना हो गया है। आज सुबह भी दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है। कई जगहों में जलभराव की समस्या और सड़के नदी में बदल गई है। बता दें कि मिंटो ब्रिज, विजय चौक, मोती बाग फ्लाईओवर, रफी मार्ग और निजामुद्दीन फ्लाईओवर सहित कई इलाकों में तेज बारिश हुई। IMD ने दिल्ली में आज हल्की बारिश और बादल छाए रहने का अनुमान जारी किया है

IMD Alert in Delhi-NCR

दिल्ली के कई इलाकों में आज सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है जिससे सुबह जरूरी काम और ऑफिस जाने वालों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बता दें कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) आँधी-तूफ़ान और बारिश की संभावना जताई है। साथ ही आज दिल्ली में हल्की बारिश और बादल रहने की संभावना भी जताई है।

Delhi Weather Today

दिल्ली में देर रात से भारी बारिश के बाद जनता को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। आज भी दिल्ली में बारिश और तेज हवा का सिलसिला जारी रह सकता है। बता दें कि दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बारिश और तेज हवा से दिल्ली को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

Delhi Weather Today
Delhi Weather Today

14 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में मानसून और भारी बारिश की संभावना के साथ ही IMD ने संभावना जताई है कि आज दिन भर हल्की बारिश हो सकती है वहीं 13 अगस्त को बारिश में कमी दर्ज की जा सकती है। 14 अगस्त को एक बार फिर दिल्ली में भारी बारिश का दौर जारी हो सकता है। IMD का पूर्वानुमान कि 14 अगस्त को दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो सकती है।

ALSO READ: बादलों के बीच फहराया जाएगा झंडा, स्वतंत्रता दिवस पर रूक-रुक कर होगी बारिश, IMD का अलर्ट जारी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।