Vice President Election 2025: PM Modi करेंगे NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का चयन

Summary :

Vice President Election 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवार का चयन करेंगे। बता दें कि यह घोषणा नई दिल्ली में NDA नेताओं की उच्च स्तरीय बैठक के बाद की गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रधानमंत्री मोदी और जेपी नड्डा को अधिकार देने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बाद में जानकारी देते हुए कहा कि PM Modi और भाजपा अध्यक्ष द्वारा चुने गए अंतिम उम्मीदवार को NDA के सभी सहयोगियों…

Vice President Election 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवार का चयन करेंगे। बता दें कि यह घोषणा नई दिल्ली में NDA नेताओं की उच्च स्तरीय बैठक के बाद की गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रधानमंत्री मोदी और जेपी नड्डा को अधिकार देने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बाद में जानकारी देते हुए कहा कि PM Modi और भाजपा अध्यक्ष द्वारा चुने गए अंतिम उम्मीदवार को NDA के सभी सहयोगियों की सहमति और समर्थन प्राप्त होगा।

Vice President Election 2025: बैठक में कई दिग्गज नेता शामिल

NDA की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, शिवसेना से श्रीकांत शिंदे, लोक जनशक्ति पार्टी से चिराग पासवान, TDP से लवू कृष्ण देवरायलु और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया से रामदास अठावले भी बैठक में शामिल हुए। वहीं शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भाजपा के उम्मीदवार को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा कर दी थी।

Vice President Election 2025
Vice President Election 2025

जगदीप धनखड़ का इस्तीफा

एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की आधिकारिक घोषणा आज होने की उम्मीद है साथ ही नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त तक है। बता दें कि उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के कारण जरूरी हो गया है, जिन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पद छोड़ दिया था।

Vice President Election 2025

भारत के उपराष्ट्रपति का चुनाव लोकसभा और राज्यसभा दोनों के सदस्यों वाले एक निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है। संसद में एनडीए के पास अपने चुने हुए उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए भारी संख्या में संसद पक्ष में है।

ALSO READ: बैरिकेडिंग पर कूदने लगे अखिलेश यादव, प्रियंका ने बजाई तालियां…राहुल हिरासत में..संसद के बाहर से वीडियो आया सामने

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।