Trump Tariff: चीन से डरा अमेरिका!..90 दिनों तक बढ़ाई टैरिफ की समय सीमा

Summary :

Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कई देशों में टैरिफ लगाने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। भारत पर दबाव बढ़ाने और टैरिफ लगाने के साथ ही दूसरी तरफ चीन से आयतीत सामनों पर टैरिफ की समय सीमा को 90 दिनों तक बढ़ा दिया है। जिससे यह साफ हो गया है कि भारत देश पर टैरिफ लगाने पर दबाव बढ़ाया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ चीन को टैरिफ में राहत दी जा रही है। Trump Tariff राष्ट्रीय आपातकालीन अधिनियम सहित कई अमेरिकी कानूनों का हवाला देते हुए राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि चीन के साथ…

Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कई देशों में टैरिफ लगाने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। भारत पर दबाव बढ़ाने और टैरिफ लगाने के साथ ही दूसरी तरफ चीन से आयतीत सामनों पर टैरिफ की समय सीमा को 90 दिनों तक बढ़ा दिया है। जिससे यह साफ हो गया है कि भारत देश पर टैरिफ लगाने पर दबाव बढ़ाया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ चीन को टैरिफ में राहत दी जा रही है।

Trump Tariff

राष्ट्रीय आपातकालीन अधिनियम सहित कई अमेरिकी कानूनों का हवाला देते हुए राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि चीन के साथ जारी वार्ता के बाद यह कमद आवश्यक था। जिससे हमारे आर्थिक संबंधों में व्यापार पारस्परिकता की कमी और इसके परिणामस्वरूप हमारी राष्ट्रीय और आर्थिक सुरक्षा संबंधी चिंताओं का समाधान किया जा सके।

Trump Tariff
Trump Tariff

नवंबर तक बढ़ा टैरिफ

ट्रंप ने मई 2025 में, कार्यकारी आदेश के ज़रिए चीन पर लगाए गए अतिरिक्त टैरिफ को 90 दिनों के लिए बढ़ा दिया है और उनकी जगह संशोधित शुल्क दर लागू कर दी। बता दें कि टैरिफ की समय सीमा 12 अगस्त, 2025 को समाप्त होने वाला था लेकिन अब इसे नवंबर तक बढ़ा दिया है।

Trump Tariff on China

चीन पर टैरिफ लगाने के साथ ही अमेरिका ने बताया था कि राष्ट्रीय सुरक्षा और अर्थव्यवस्था के लिए एक असामान्य और असाधारण खतरा हैं। अप्रैल 2025 में जारी किए गए कार्यकारी आदेश और बीजिंग द्वारा जवाबी कार्रवाई की घोषणा के बाद, चीन से आयातित वस्तुओं पर टैरिफ की दरें बढ़ा दी गई थी।

Tariff War Between China and America

अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ वॉर का सिलसिला जारी था जहां अमेरिका ने चीन पर टैरिफ बढ़ा कर 145 प्रतिशत कर दिया था वहीं चीन ने भी टैरिफ को बढ़ाकर 125 प्रतिशत तक कर दिया था। अब चीन से आयतीत वस्तुओं पर टैरिफ की समय सीम को 90 दिनों तक बढ़ा दिया है।

ALSO READ: अमेरिका ने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी को आतंकी संगठन घोषित किया

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।