‘140 करोड़ लोग पेशाब करेंगे तो पाकिस्तान में सुनामी आ जाएगी’, पाक की गीदड़भभकी पर मिथुन चक्रवर्ती का रिएक्शन

Summary :

Mithun chakraborty: भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से तनाव बढ़ता दिख रहा है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाया। इस हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की हत्या कर दी गई थी, जिनमें से अधिकतर हिंदू थे। इसके बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ वर्षों पुरानी सिंधु जल संधि को स्थगित करने का निर्णय लिया और आतंक के खिलाफ कड़ा संदेश देने के लिए 7 मई की रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया गया। इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 आतंकी…

Mithun chakraborty: भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से तनाव बढ़ता दिख रहा है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाया। इस हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की हत्या कर दी गई थी, जिनमें से अधिकतर हिंदू थे। इसके बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ वर्षों पुरानी सिंधु जल संधि को स्थगित करने का निर्णय लिया और आतंक के खिलाफ कड़ा संदेश देने के लिए 7 मई की रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया गया। इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। जवाब में पाकिस्तान ने भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन उसे नाकामी हाथ लगी। अंततः 10 मई को दोनों देशों के बीच सीजफायर लागू हुआ।

Bilawal Bhutto ने भारत को दी चेतावनी

Bilawal Bhutto
Bilawal Bhutto

इन घटनाओं के बाद पाकिस्तान की सियासत में बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने भारत को खुलेआम युद्ध की धमकी दी। उन्होंने कहा कि अगर भारत सिंधु जल संधि को स्थगित रखता है और डैम बनाना जारी रखता है, तो पाकिस्तान युद्ध करेगा। भुट्टो ने आगे कहा कि पाकिस्तान की जनता इतनी ताकतवर है कि वह भारत का मुकाबला कर सकती है और “6 के 6 दरिया वापस ले सकती है।” उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी आवाज़ उठाने की अपील की।

‘खोपड़ी सनक गई’ तो ब्रह्मोस चलेंगी –Mithun chakraborty

Mithun chakraborty
Mithun chakraborty

बिलावल भुट्टो के इस बयान पर भारत में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। बीजेपी नेता और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती (Mithun chakraborty) ने बिलावल को करारा जवाब देते हुए कहा, “हम पाकिस्तान की आम जनता के खिलाफ नहीं हैं क्योंकि वे युद्ध नहीं चाहते। लेकिन अगर वहां के नेता इस तरह की बयानबाज़ी करते रहेंगे और हमारी ‘खोपड़ी सनक गई’ तो फिर एक के बाद एक ब्रह्मोस मिसाइलें चलेंगी।” मिथुन ने व्यंग्य करते हुए कहा, “हमने सोचा है कि एक डैम बनाएंगे और 140 करोड़ लोग उसमें पेशाब करेंगे। फिर जब वो डैम खोला जाएगा तो कोई गोली नहीं चलेगी, लेकिन पाकिस्तान में सुनामी आ जाएगी।”

Pakistan Army Chief Asim Munir ने भी दी थी धमकी

Pakistan Army Chief Asim Munir
Pakistan Army Chief Asim Munir

इससे पहले पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर ने अमेरिका दौरे के दौरान भारत को परोक्ष रूप से युद्ध की धमकी दी थी। इसके तुरंत बाद बिलावल भुट्टो का युद्ध संबंधी बयान आया, जिसने दोनों देशों के बीच तनाव को और बढ़ा दिया। भारत की ओर से लगातार यह संदेश दिया जा रहा है कि आतंकवाद को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर सख्त जवाब दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें :‘भारत है मर्सिडीज और पाकिस्तान कबाड़ से भरा ट्रक..’, आसिम मुनीर ने करा ली पाकिस्तान की थू-थू

 

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।