Param Sundari Trailer Out: सिद्धार्थ-जान्हवी की केमिस्ट्री देख फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट, बोले: “Old bollywood is back”

Summary :

Param Sundari Trailer Out: बॉलीवुड के हैंडसम हंक सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और जनरेशन की पॉपुलर एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) पहली बार बड़े पर्दे पर रोमांस करते नजर आने वाले हैं। दोनों की अपकमिंग फिल्म ‘परम सुंदरी’ (Param Sundari) का ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है, जो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। करीब 2 मिनट 40 सेकंड के एक इस ट्रेलर में एक ऐसी लव स्टोरी देखने को मिलती है, जिसमें नॉर्थ और साउथ की संस्कृति का दिलचस्प मेल देखने को मिलता है। सिद्धार्थ और जान्हवी की केमिस्ट्री दिनेश विजान के…

Param Sundari Trailer

Param Sundari Trailer Out: बॉलीवुड के हैंडसम हंक सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और जनरेशन की पॉपुलर एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) पहली बार बड़े पर्दे पर रोमांस करते नजर आने वाले हैं। दोनों की अपकमिंग फिल्म ‘परम सुंदरी’ (Param Sundari) का ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है, जो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। करीब 2 मिनट 40 सेकंड के एक इस ट्रेलर में एक ऐसी लव स्टोरी देखने को मिलती है, जिसमें नॉर्थ और साउथ की संस्कृति का दिलचस्प मेल देखने को मिलता है।

सिद्धार्थ और जान्हवी की केमिस्ट्री

दिनेश विजान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी इस फिल्म की कहानी दो अलग-अलग बैकग्राउंड के लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी में परम उर्फ़ सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) दिल्ली के एक रईस कारोबारी के किरदार में हैं, जबकि सुंदरी उर्फ़ जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) केरल की रहने वाली एक टैलेंटेड आर्टिस्ट हैं। दोनों की मुलाकात एक खास मोड़ पर होती है और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल जाता है। हालांकि, जैसा कि हर रोमांटिक कहानी में होता है, यहां भी रास्ता इतना आसान नहीं है। अलग ट्रडिशन्स, थिंकिंग और फैमिली बैलग्राउंड के कारण इनकी मोहब्बत कई मुश्किल मोड़ों से गुजरती है।

ट्रेलर में कॉमेडी, इमोशन और ड्रामा का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। ट्रेलर की शुरुआत होती है चर्च के एक रोमांटिक सीन से, जहां परम और सुंदरी एक-दूसरे के साथ मस्ती और प्यार भरे पल बिताते नजर आते हैं। आगे कहानी में दोनों की केमिस्ट्री, टकराव और मजेदार तकरार भी दिखाई गई है।

यूजर्स ने किया रियेक्ट

सोशल मीडिया पर ‘परम सुंदरी’ (Param Sundari) के ट्रेलर को लेकर दर्शकों के मिले-जुले रिएक्शंस देखने को मिल रहे हैं। कई लोगों ने सिद्धार्थ और जान्हवी की फ्रेश जोड़ी की तारीफ करते हुए कहा कि यह नॉर्थ-साउथ रोमांस काफी रिलेटेबल और मजेदार लग रहा है। वहीं, कुछ दर्शकों का मानना है कि फिल्म का कॉन्सेप्ट पहले भी देखा जा चुका है और इसमें कोई खास नयापन नहीं है।

एक यूजर ने लिखा, “‘सैयारा’ के बाद यह लव स्टोरी उतनी प्रभावी नहीं लग रही।” वहीं, किसी ने अंदेशा जताया कि फिल्म का पहला सीन ही सेंसर की कैंची का शिकार हो सकता है। एक यूजर्स ने ट्रेलर पर कमेंट करते हुए कहा ” जान्हवी का आखिरी वाला डायलॉग बहुत फनी है, ओल्ड बॉलीवुड की इस बैक”।

Janhvi Kapoor

Param Sundari Trailer Out

जान्हवी के डायलॉग की हुई चर्चा

ट्रेलर में एक डायलॉग भी चर्चा में है, जिसमें जान्हवी का किरदार नॉर्थ इंडियंस के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर करता है। इस सीन को लेकर भी दर्शकों के बीच बहस छिड़ गई है। कुछ का कहना है कि यह सीन कट सकता है, जबकि कुछ लोग इसे मजेदार मान रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रेलर को तमिल फिल्मों की स्टोरीलाइन से इंस्पायर्ड बताया है। हालांकि, मेकर्स की ओर से इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है।

Param Sundari Trailer Out

फिल्म की सिनेमैटोग्राफी और कलर पैलेट में साउथ और नॉर्थ इंडिया के विजुअल्स का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है। गानों की झलक भी ट्रेलर में दिखाई देती है। सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने डैशिंग और चार्मिंग अंदाज में नजर आ रहे हैं, जबकि जान्हवी कपूर अपने मासूम लेकिन स्ट्रॉन्ग किरदार से सभी को प्रभावित कर रही हैं।

Sidharth Malhotra

कब होगी रिलीज

‘परम सुंदरी’ (Param Sundari) इस महीने के आखिर में, यानी 29 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स को उम्मीद है कि यह फिल्म युवाओं के बीच खास लोकप्रिय होगी, क्योंकि इसमें न सिर्फ रोमांस है बल्कि सांस्कृतिक विविधता, ह्यूमर और इमोशन्स का भी पूरा डोज है। अब देखना होगा कि नॉर्थ और साउथ की यह लव स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है और क्या दर्शकों को सिद्धार्थ-जान्हवी की जोड़ी उतनी ही पसंद आती है, जितनी अभी ट्रेलर में आ रही है।

ये भी पढ़ें: साउथ स्टार Dhanush के साथ डेटिंग Rumors को लेकर Mrunal Thakur ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या है सच्चाई?

Yashika Jandwani