‘भारत है मर्सिडीज और पाकिस्तान कबाड़ से भरा ट्रक..’, आसिम मुनीर ने करा ली पाकिस्तान की थू-थू

Summary :

Asim Munir: पाकिस्तान को दुश्मनों की जरूरत नहीं। पाकिस्तान के अधिकारी और नेता ही समय-समय पर उसकी पोल खोलते रहते हैं। अब तपाकिस्तानी सेना प्रमुख और फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने भई पाकिस्तान की बेज्जती करा ली है। असिम मुनीर वैसे तो भारत को गीदड़ भभकी देते रहते हैं लेकिन उन्होंने भी भारत के लिए नफरत उगलते-उगलते पाकिस्तान की सच्चाई बयां कर दी है। Asim Munir: भारत है मर्सिडीज और पाकिस्तान कबाड़.. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान के तेल और खनिज संपदा का बखान करते हुए, पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने अनजाने में यह स्वीकार  कर लिया कि भारत की तुलना…

Asim Munir: पाकिस्तान को दुश्मनों की जरूरत नहीं। पाकिस्तान के अधिकारी और नेता ही समय-समय पर उसकी पोल खोलते रहते हैं। अब तपाकिस्तानी सेना प्रमुख और फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने भई पाकिस्तान की बेज्जती करा ली है। असिम मुनीर वैसे तो भारत को गीदड़ भभकी देते रहते हैं लेकिन उन्होंने भी भारत के लिए नफरत उगलते-उगलते पाकिस्तान की सच्चाई बयां कर दी है।

Asim Munir: भारत है मर्सिडीज और पाकिस्तान कबाड़..

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान के तेल और खनिज संपदा का बखान करते हुए, पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने अनजाने में यह स्वीकार  कर लिया कि भारत की तुलना में उनकी स्थिति रसातल में है। यह समझाने के लिए कि पाकिस्तान भारत को कैसे नुकसान पहुँचा सकता है, मुनीर ने एक उदाहरण दिया और कहा, “मैं स्थिति को एक सरल उदाहरण से समझाता हूँ। भारत एक चमचमाती मर्सिडीज़ है जो फ़ेरारी की तरह हाईवे पर आ रही है, लेकिन हम कबाड़, ईंटों और पत्थरों से भरा एक डंप ट्रक हैं। अगर यह ट्रक उस कार से टकरा गया, तो नुकसान किसे होगा?”

Asim Munir
Asim Munir

Asim Munir ने कराई अपने ही मुल्क की बेज्जती

मुनीर ने खुद स्वीकार किया कि पाकिस्तान के हालात का वर्णन करने वाली उनकी अनोखी उपमा ने सोशल मीडिया पर खूब हँसी उड़ाई। उनके इस बयान पर मज़ाक उड़ाए गए कि डंप ट्रक मर्सिडीज़ से टकराने से पहले ही खराब हो गया था या पलट गया था। वहीं, एक्स पर एक यूज़र ने कहा कि पाकिस्तान के फील्ड मार्शल अपनी बेइज्जती करवा रहे हैं। कोई इतना बेवकूफ़ कैसे हो सकता है।

Asim munir
Asim Munir

Asim Munir ने भारत को दी गीदड़ भभकी

पाकिस्तानी सेना प्रमुख और फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने अमेरिका का दौरा किया, जहां उन्होंने भारत को परमाणु हमले की धमकी भी दी। असीम मुनीर ने कहा, “हम भारत के बांध बनाने का इंतज़ार करेंगे और जब भारत ऐसा करेगा, तो हम 10 मिसाइलें दागेंगे। सिंधु नदी भारत की पारिवारिक संपत्ति नहीं है, हमारे पास मिसाइलों की कमी नहीं है।”

ये भी पढ़ें-  Pakistan के पंजाब में मानसून का कहर जारी, अब तक 166 मौतें

Neha Singh