UP Vidhan Sabha: कई विधेयक पर चर्चा के आसार, आज से यूपी विधानमंडल का सत्र शुरू

Summary :

UP Vidhan Sabha:  उत्तर प्रदेश में आज से विधानमंडल सत्र की शुरुआत हो रही है। सदन में इस बार भी हंगामे के ज्यादा आसार हैं। इस बार ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश-2047’ विजन डॉक्यूमेंट पर 13 अगस्त से 24 घंटे लगातार चर्चा होनी है। UP Vidhan Sabha: सत्ता पक्ष को घेरने की तैयारी विपक्ष ने मतदान गड़बड़ी सहित कई मुद्दे उठाकर सत्ता पक्ष को घेरने की तैयारी में लगा है। विधानसभा के मानसून सत्र की आज से शुरुआत हो रही है। इस बार सदन कई खास चीजों को लेकर आगे बढ़ रहा है। सत्र के पहले दिन औपचारिक कार्यों जैसे अध्यादेशों,…

UP Vidhan Sabha:  उत्तर प्रदेश में आज से विधानमंडल सत्र की शुरुआत हो रही है। सदन में इस बार भी हंगामे के ज्यादा आसार हैं। इस बार ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश-2047’ विजन डॉक्यूमेंट पर 13 अगस्त से 24 घंटे लगातार चर्चा होनी है।

UP Vidhan Sabha: सत्ता पक्ष को घेरने की तैयारी

विपक्ष ने मतदान गड़बड़ी सहित कई मुद्दे उठाकर सत्ता पक्ष को घेरने की तैयारी में लगा है। विधानसभा के मानसून सत्र की आज से शुरुआत हो रही है। इस बार सदन कई खास चीजों को लेकर आगे बढ़ रहा है। सत्र के पहले दिन औपचारिक कार्यों जैसे अध्यादेशों, अधिसूचनाओं और विधेयकों के प्रस्तुतीकरण पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

UP Vidhan Sabha: सदन में क्या-क्या होगा?

UP Vidhan Sabha
UP Vidhan Sabha

इसके बाद 12 से 14 अगस्त तक विधायी कार्यों और चर्चाओं पर जोर रहेगा। इस सत्र का सबसे खास आकर्षण 13 से 14 अगस्त को 24 घंटे से ज्यादा सदन में चर्चा होगी, जिसमें ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश-2047’ विजन डॉक्यूमेंट पर विचार-विमर्श होगा। समाजवादी पार्टी (सपा) ने सरकारी स्कूलों के विलय, कानून-व्यवस्था और बाढ़ जैसे मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगने की बात कही है।

UP Vidhan Sabha: 18th Legislative Assembly (18वीं विधान सभा)

उधर सत्तारूढ़ दल भी विपक्ष की हर बात के जवाब की पूरी तैयारी में है। उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने 18वीं विधान सभा (2025) के द्वितीय सत्र को सुचारू, मर्यादित और रचनात्मक ढंग से संचालित करने के लिए सभी दलीय नेताओं से सहयोग का अनुरोध किया। उन्होंने सभी नेताओं से अपील की कि वे अपने विचार शालीनता और संसदीय मर्यादा के दायरे में रखें तथा आपसी सम्मान और सौहार्दपूर्ण वातावरण में बहस करें।

UP Vidhan Sabha: जनता से जुड़े मुद्दों पर होगी सार्थक चर्चा

UP Vidhan Sabha
UP Vidhan Sabha

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पूर्व की भांति इस सत्र में भी सभी का सहयोग मिलेगा। अध्यक्ष ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री के सहयोग से विधानसभा के नये स्वरूप, तकनीकी नवाचार और ‘विजन डॉक्यूमेंट’ जैसी पहल सदन के लिए मील का पत्थर सिद्ध होंगी। मुख्यमंत्री एवं नेता सदन योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सदन में जनता से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा होना आवश्यक है, क्योंकि जनता की भावनाओं को सर्वोत्तम रूप से जनप्रतिनिधि ही सदन में रख सकते हैं।

ये भी पढ़ें :Pakistan के पंजाब में मानसून का कहर जारी, अब तक 166 मौतें

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।