आज हम बात कर रहे है भारत और एशिया के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी की एकलौती बेटी ईशा अंबानी और दुनिया के सबसे अमीर आदमी बिल गेट्स की बेटी जेनिफर कैथरीन की लाइफस्टाइल के बारे में जिनकी चर्चा आजकल जोरों पर है।

ईशा अंबानी और जेनिफर कैथरीन दोनों की लाइफ स्टाइल है जुदा

ईशा अंबानी जो 27 साल की है, रिलायंस साम्राज्य की उत्तराधिकार है और यह एक शानदार पियानोवादक भी है। जेनिफर कैथरीन 85.7 बिलियन अमरीकी डॉलर की संपत्ति की उत्तराधिकारी है जो 20 साल पुराना साम्राज्य है और साथ ही जेनिफर एक पेशेवर घुड़सवार है।

अपने परिवार के साथ ईशा अंबानी दुनिया के सबसे महंगे घरों में से एक एंटीलिया में रहती हैं। 4,00,000 वर्ग फुट की इमारत दक्षिण मुंबई की माउंट रोड पर स्थित है।

कैथरीन 3155 मलेट हिल कोर्ट, फ्लोरिडा में एक खूबसूरत हवेली में रहती है । इस घर को 2013 में इनके पिता ने 8.7 मिलियन डॉलर में खरीदा था। यह एक 12,864 वर्ग फुट हवेली है जो 4.5 एकड़ जमीन के क्षेत्र में फैली हुई है ।

ईशा अंबानी अपने आप को सिंपल रखने की कोशिश करती है, भले ही इनके पास दुनिया के सारे ऐशोआराम खरीदने के लिए पैसा है। वहीं कैथरीन को जानवरों से बहुत प्यार है और इनके लिए इनके पिता ने खास घोड़े खरीद के तोहफे में दिए थे।

ईशा अंबानी की बॉलीवुड में दिलचस्पी है और दोस्तों के साथ भी इनकी खूब जमती है लेकिन यह ज्यादा यात्रा नहीं करती । दूसरी ओर कैथरीन ने लगभग सभी दुनिया की यात्रा की है और इनका Instagram इनकी यात्राओं के बारे में बहुत कुछ बयां करता है ।

अब, इन दोनों की पढाई के बारे में बात की जाए तो ईशा ने येल विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान में ग्रेजुएशन किया है । कैथरीन ने अपनी ग्रेजुएशन स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से की है। साथ ही इन्होंने घुड़सवारी को अपना पैशन बनाया है ।

अब बात की जाए संपत्ति की तो 27 साल की आयु में ईशा अंबानी की संपत्ति का नेट वर्थ $700 मिलियन से ज्यादा है और कैथरीन 27 साल की उम्र में 20 मिलियन डॉलर की नेट वर्थ रखती है ।



Download Android App
Download iOS App



