अफवाह फैलाने वालों पर फूटा Mukesh Khanna का गुस्सा, कहा- ‘भारत की छवि खराब होती है’

Summary :

Mukesh Khanna का सोशल मीडिया पर झूठ फैलाने वालों पर हमला

शक्तिमान फेम मुकेश खन्ना ने सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों को झूठा करार दिया, जिसमें कहा गया कि भारत ने पाकिस्तान से युद्ध रोकने की अपील की। उन्होंने भारत की सैन्य ताकत पर भरोसा जताते हुए कहा कि ऐसी खबरें भारत की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं।

टीवी शो ‘शक्तिमान’ फेम मुकेश खन्ना ने हाल ही में मीडिया और सोशल मीडिया के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि कुछ लोग गलत खबर फैला रहे हैं कि भारत ने पाकिस्तान से युद्ध रोकने की अपील की है। उनका कहना है कि यह बात झूठी है और इससे भारत की छवि खराब हो रही है। मुकेश खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, ”कुछ चैनल और यूट्यूब वाले अफवाह फैला रहे हैं कि पाकिस्तान ने भारत पर इतना जोरदार हमला किया कि भारत घुटनों पर आ गया और युद्ध रोकने की अपील करने लगा।”

Mukesh Khanna

किसी सबूत की जरूरत नहीं

उन्होंने आगे कहा कि कोई भी इस पर यकीन नहीं कर सकता है। अपने पोस्ट में एक्टर ने आगे लिखा, ”कितनी बेवकूफी की बात है! कोई कैसे मान सकता है कि पाकिस्तान जैसे देश के पास इतनी ताकत है कि वो भारत को घुटनों पर ला दे और भारत उससे युद्ध रोकने की अपील करे। असल में तो सच इसके बिल्कुल उल्टा है। ये बात तो सभी देख सकते हैं, इसे साबित करने के लिए किसी सबूत की जरूरत नहीं है।”

चीन के पाकिस्तान समर्थन पर भड़के Mukesh Khanna, बोले – ‘इससे बड़ा मजाक क्या होगा?

चीन की आलोचना

उन्होंने भारतीय सेना पर भरोसा जताते हुए कहा, ”आजकल के सोशल मीडिया में कोई भी कुछ भी पोस्ट कर देता है, और उसे जांचने-परखने वाला कोई नहीं होता। ताकत और पैसों के मामले में भारत पाकिस्तान से कई गुना आगे और मजबूत है। बस बात खत्म।” पोस्ट के आखिर में मुकेश खन्ना ने कहा, ”पाकिस्तान और पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) का कोई भविष्य नहीं है। मेरी बात याद रखना।” इससे पहले भी उन्होंने पाकिस्तान का समर्थन करने पर चीन की आलोचना की थी।

शांति और स्थिरता

मुकेश खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की एक फोटो पोस्ट की। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा कि चीन का पाकिस्तान को समर्थन देना ‘खुली दोहरी नीति’ है। उन्होंने लिखा, ”क्या मजाक है! चीन दावा करता है कि वह पाकिस्तान का समर्थन करेगा, जो खुद पूरे दक्षिण एशिया में अशांति फैलाता है, वो बोल रहा है कि वह पाकिस्तान के साथ मिलकर शांति और स्थिरता बनाएगा। इससे बड़ा मजाक और क्या हो सकता है?”

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.