बीते रविवार को गोवा में ब्वॉयफ्रेंड हर्ष लिंबाचिया के साथ सात फेरे लेने वाली कॉमेडी क्वीन भारती सिंह शादी और हनीमून को सेलिब्रेट कर मुंबई लौट आई हैं। मुंबई लौटकर ससुराल में गृह प्रवेश करने वाली भारती की सास ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया, जिसकी कुछ तस्वीरें भारती ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
लगभग तीन दिनों तक गोवा में चली इस शादी को एंज्वॉय करने के बाद उन्होंने हनीमून मनाया और अब मुंबई लौट आये हैं। मुंबई लौटने के बाद अब ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही भारती काम पर लौट सकती हैं। फिलहाल अभी वह अपनी इस शादी को एंज्वॉय कर रही हैं।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



