अलविदा ख़य्याम: बॉलीवुड में दिग्गज कलाकारों लता मंगेशकर से लेकर अमिताभ बच्चन ने जताया शोक

Summary :

भारतीय सिनेमा के दिग्गज संगीतकार खय्याम का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे।

भारतीय सिनेमा के दिग्गज संगीतकार खय्याम का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। खय्याम काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और मुंबई के सुजॉय अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 
खय्याम की हालत सोमवार शाम से ही नाजुक बताई जा रही थी। काल रात उन्होंने मुंबई के अस्पताल में आखिरी सांस ली। खय्याम का पूरा नाम मोहम्मद जहूर खय्याम हाशमी था लेकिन फिल्म जगत में उन्हें खय्याम के नाम से प्रसिद्धी मिली।
खय्याम के फिल्मी करियर की बात करें तो साल 1953 में फुटपाथ फिल्म से उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। एक वो दौर था खय्याम का दौर। जैसे मानों अपने मधुर और बेहतरीन संगीत से खय्याम ने हिंदी फिल्मी संगीत की दिशा ही बदल दी हो। 
वैसे तो उन्हें फिल्म हीर रांक्षा से चांस मिला लेकिन पहचान रफी द्वारा गाने अकेले में वह घबराते तो होंगे से मिली। ये गाना सिर्फ खय्याम के लिए ही खास नहीं बल्कि हिंदी संगीत जगत के लिए भी बिल्कुल अलग था क्योंकि इससे ही उनको एक बेमिसाल संगीतकार मिलने वाला था।
इसके बाद खय्याम शोला और शबनम जैसी फिल्मों ने इन्हें बड़े संगीतकर के रूप में स्थापित कर दिया। खय्याम ने बहुत सारी हिट फिल्मों के लिए एक से बढ़कर एक गाने भी बनाए थे। 
इस लिस्ट में ‘कभी-कभी’ और ‘उमराव जान’ जैसे भी शामिल है। इन फिल्मों के गाने आज तक भी लोगों के जहन में जिंदा हैं। बता दें कि दिग्गज  संगीतकार खय्याम को अलग और बेहतरीन संगीत बनाने के लिए नेशनल अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। 
अब खय्याम हम सभी के बीच नहीं रहे। उनके निधन के बाद से ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर छाई हुई है। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया…

Desk Team