11 सेकेंड में 100 मीटर दौड़ पूरी करने वाले मध्यप्रदेश के रामेश्वर ट्रायल में रह गए सबसे पीछे

Summary :

पिछले दिनों सोशल मीडिया पर मध्यप्रदेश के रामेश्वर सिंह गुर्जर का वीडियो खूब वायरल हुआ था। रामेश्वर सड़क पर नंगे पांव 100 मीटर तक दौड़े थे वो भी 11 सेकेंड में बस।

पिछले दिनों सोशल मीडिया पर मध्यप्रदेश के रामेश्वर सिंह गुर्जर का वीडियो खूब वायरल हुआ था। रामेश्वर सड़क पर नंगे पांव 100 मीटर तक दौड़े थे वो भी 11 सेकेंड में बस। रामेश्वर ने अपने इस टैलेंट से आम जनता के साथ-साथ केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू को भी दीवाना कर दिया था। 
मध्य प्रदेश के उसेन बोल्ट से लोगों ने रामेश्वर की तुलना कर दी थी लेकिन जब रामेश्वर का स्पीड टेस्ट हुआ तो वह उसमें पास नहीं हो पाए। रामेश्वर से इस प्रदर्शन की उम्मीद थी वो वैसा नहीं दिखा पाए। अब कहा गया है कि रामेश्वर की ट्रेनिंग होगी उसके बाद फिर से उसका ट्रायल लिया जाएगा। 
यहां देखें रामेश्वर के स्पीड टेस्ट का वीडियो
19 अगस्त यानी सोमवार को रामेश्वर के स्पीड टेस्ट का वीडियो केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया। इस वीडियो के साथ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारी पब्लिसिटी की वजह से रामेश्वर पर बहुत दबाव था, जिससे वो बेहतर परफॉर्म नहीं कर सके। रिजिजू ने उन्हें ट्रेनिंग दिए जाने का भी भरोसा दिया है। 

रामेश्वर के लिए शिवराज सिंह ने मदद मांगी थी
रामेश्वर गुर्जर का वीडियो देखने के बाद केंद्रीय खेल मंत्री को ट्वीट करके मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मदद की गुहार लगाई थी। रामेश्वर का वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने लिखा था कि भारत में टैलेंटेड व्यक्तियों की कमी नहीं है, अगर उन्हें सही मौका और स्थान मिले तो वे इतिहास रच सकते हैं। मैं खेल मंत्री किरण रिजिजू से इस युवा खिलाड़ी की मदद करने का आग्रह करता हूं ताकि इसके स्किल को और बेहतर किया जा सके। 

रामेश्वर ने 10वीं तक ही पढ़ाई की है
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में रामेश्वर रहते हैं। सड़क पर नंगे पांव रामेश्वर ने महज 11 सेकेंड में 100 मीटर की दौड़ पूरी करी थी। रामेश्वर का यह वीडियो देखकर मध्य प्रदेश के मौजूदा खेल मंत्री जीतू पटवारी ने भी उनकी तारीफ करते हुए कहा था कि भोपाल में रामेश्वर को अच्छा प्रशिक्षण मिलना चाहिए। 

रामेश्वर की पढ़ाई की बात करें तो वह सिर्फ 10 वीं कक्षा तक ही पढ़ा हुआ है। रामेश्वर के परिवार मे माता-पिता और पांच भाई-बहन हैं। परिवार खेती करके अपना गुजारा करता है। रामेश्वर के परिवार की आर्थिक स्थिति सही नहीं है जिसकी वजह से उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़ दी। 
जनता ने ऐसे दी अपनी प्रतिक्रिया

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.


भारत के अमीय कुमार मलिक ने 100 मीटर की दौड़ 10.26 सेकेंड में पूरा किया था। जबकि भारत की महिला दुती चंद ने 100 मीटर की दौड़ 11.29 सेकेंड में पूरी की थी। इसके अलावा उसेन बोल्ट ने महज 9.58 सेकेंड में 100 मीटर की दौड़ को पूरा किया था। 

Desk Team