Naagin 7 Extension Update: फैंस के लिए आखिरकार वो घड़ी आ ही गई है जिसका वो बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसा लग रहा है कि अब छोटे पर्दे पर कुछ बहुत ही बढ़िया और धमाकेदार होने वाला है। एकता कपूर के सुपरनेचुरल शो ‘नागिन 7‘ को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर फैंस खुशी से झूम उठेंगे। टीवी का यह सबसे फेमस शो बंद नहीं होने जा रहा है, बल्कि मेकर्स ने इसे आगे बढ़ाने का एक बड़ा फैसला लिया है। हालिया ट्रैक की बात करें तो शो में इस वक्त जबरदस्त सस्पेंस देखने को मिल रहा है।
कहानी में अपरा (Apara) को उसकी खोई हुई याददाश्त वापस मिल चुकी है और उसने सबके सामने अपने ‘नागिन’ होने का सबसे बड़ा सच एक्सपोज़ कर दिया है। इसी के साथ यह राज भी खुल गया है कि अहाना और राधिका असल में सगी बहनें हैं, लेकिन ट्विस्ट यह है कि राधिका एक खतरनाक ड्रैगन है और अपनी ही बहन अहाना की सबसे बड़ी दुश्मन बन बैठी है। शो में दिव्या अग्रवाल और उर्वशी ढोलकिया जैसी जानी-मानी एक्ट्रेस भी इस समय बेहद भूमिकाओं में नजर आ सकती है , जिससे ड्रामा और भी दोगुना हो गया है।
Naagin 7 Extension Update: आखिरी एपिसोड में ड्रैगन के खौफ से हिला नागलोक, जानिए क्या हुआ था हाई-वोल्टेज ड्रामा?

‘नागिन 7’ के पिछले एपिसोड में दर्शकों को हाई-वोल्टेज एंटरटेनमेंट का डोज मिला था। जब से राधिका का ड्रैगन रूप सामने आया है, तब से अहाना और अपरा की मुश्किलें बेहद बढ़ गई हैं। शो के पिछले हिस्से में दिखाया गया था कि कैसे अपरा अपनी याददाश्त वापस आने के बाद चालाकी से अपने दुश्मनों को धूल चटाने की कोशिश करती है।
वहीं दूसरी तरफ, ड्रैगन बनी राधिका ने अपनी ही बहन अहाना को बर्बाद करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देती है। इस मुकाबले और उड़ते हुए ड्रैगन के वीएफएक्स (VFX) ने दर्शकों की सांसें थाम दी थीं। हर कोई यह सोच रहा था कि क्या यह शो का आखिरी पड़ाव है और कहानी यहीं खत्म हो जाएगी? लेकिन मेकर्स के दिमाग में तो कुछ और ही मास्टरप्लान चल रहा था।
Naagin 7 August Extension: मेकर्स ने फैंस को दिया अब तक का सबसे बड़ा सरप्राइज
View this post on Instagram
अब बात करते हैं उस खबर की जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। पहले ऐसी अफवाहें थीं कि यह शो जून के महीने में ही ऑफ-एयर (Off-Air) हो जाएगा और इसका फिनाले एपिसोड शूट कर लिया जाएगा। लेकिन अब अंदर की खबरों और सोशल मीडिया पर उड़ती अफवाहों की मानें तो ‘नागिन 7’ को लेकर एक बड़ी चर्चा चल रही है। हालांकि, मेकर्स या चैनल की तरफ से अभी तक इसकी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है, लेकिन अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि यह शो अभी बंद नहीं होगा। अफवाहें तो यह भी हैं कि यह शो अगस्त के महीने तक दर्शकों का एंटरटेन कर सकता है।
शो की लगातार बढ़ती टीआरपी (TRP) और दर्शकों के क्रेज को देखते हुए इसकी कहानी को और लंबा खींचा जा सकता है । इसका मतलब साफ है कि आने वाले दिनों में इच्छाधारी नागिनों, ड्रैगन और इंसानों के बीच की यह जंग और भी ज्यादा खतरनाक और दिलचस्प होने वाली है।
Naagin 7 Off Air News Fake: सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग, एक्सटेंशन की खबर सुन फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स

जैसे ही ‘नागिन 7’ के अगस्त तक एक्सटेंड होने की खबर इंटरनेट पर वायरल हुई, फैंस के बीच खलबली मच गई। जहां एक तरफ फैंस इस खबर से बेहद एक्साइटेड हैं, वहीं कुछ लोग इसे अफवाह भी बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “फाइनली! मेरी पसंदीदा नागिन अभी और चलेगा , एकता कपूर को बहुत-बहुत शुक्रिया।” वहीं एक दूसरे यूजर ने खुशी जताते हुए लिखा, “अहाना और राधिका की ड्रैगन-नागिन वाली फाइट को अगस्त तक देखने में असली मजा आएगा, यह सीजन वाकई ब्लॉकबस्टर है।” हालांकि, कमेंट सेक्शन में कुछ नेटिजन्स ऐसे भी हैं जो इसे झूठी खबर मान रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, “जब तक मेकर्स या कलर्स चैनल खुद इसका ऑफिशियल प्रोमो जारी नहीं करते, तब तक मैं इसे पूरी तरह फेक न्यूज ही मानूंगा।” खैर, सच चाहे जो भी हो, लेकिन इस एक्सटेंशन की अपडेट ने ‘नागिन 7’ के चाहने वालों के दिलों की धड़कनें जरूर बढ़ा दी हैं। अब देखना होगा कि अगस्त तक के इस सफर में कहानी में और कौन-कौन से नए विलेन और नए ट्विस्ट एंट्री लेते हैं।


Download Android App
Download iOS App




