Naagin 7 Upcoming Episode: एकता कपूर के सुपरहिट शो ‘नागिन 7’ में इन दिनों एक के बाद एक ऐसे तगड़े झटके लग रहे हैं कि दर्शकों के होश उड़े हुए हैं। शो की कहानी अब उस मोड़ पर आ खड़ी हुई है, जहां सालों से दबे हुए खौफनाक राज़ और पुरानी दुश्मनी एक साथ बाहर आ चुकी है। जिस अपारा को सब एक आम लड़की समझ रहे थे, आखिरकार उसके सामने उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा सच आ गया है। अपारा को न सिर्फ अपनी खोई हुई यादें वापस मिल गई हैं, बल्कि उसने अपने असली नागिन रूप को भी अपना लिया है। आइए आपको बताते हैं कि इस बार ‘नागिन 7’ के लेटेस्ट एपिसोड में क्या-क्या महा-धमाका हुआ है।
Naagin 7 Upcoming Episode: आदित्य रह गया बंद कमरे में, अपारा ने धारण किया अपना असली नागिन रूप

कहानी की शुरुआत बेहद चौंकाने वाली रही। अपारा ने चाल चलते हुए आदित्य को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद जब वह आदर्श के परिवार के सामने पहुंची, तो उसका रूप बदला हुआ था। अपारा ने गुस्से में उनसे पूछा कि वे लोग कौन हैं और उसकी शादी जबरदस्ती आदित्य से क्यों करवाना चाहते थे?
तभी देखते ही देखते अपारा एक भयानक इच्छाधारी नागिन के रूप में बदल गई। उसे देखकर भरणी ने भी अपना नागिन रूप ले लिया। यह देखकर परिवार की दादी और मां ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वे सभी ‘अनंतकुल’ के ही वंशज हैं, लेकिन एक पुराने श्राप के कारण वे इंसान बन गए थे और अपनी शक्तियां भूल चुके थे। मां ने बताया कि जब अपारा उन्हें यमुना नदी में बेहोश मिली थी, तब उसकी याददाश्त जा चुकी थी। वे आदित्य से उसकी शादी इसलिए कराना चाहते थे क्योंकि आदित्य एक नाग है और इस शादी से उनके पूरे खानदान की खोई हुई शक्तियां वापस आ जाती।
Naagin 7: एक प्रेम कहानी और महादेव का वो भयंकर श्राप, जिसने बदल दी नागवंश की किस्मत

जब अपारा ने दादी से उस श्राप के बारे में पूछा, तो अतीत का एक बेहद दर्दनाक पन्ना खुला। दादी ने बताया कि सालों पहले उनकी बेटी सुशांता को एक इंसान (ऐरुल) से प्यार हो गया था। सुशांता ने ऐरुल को समझाया था कि एक नागिन और इंसान कभी एक नहीं हो सकते, लेकिन प्यार के आगे दोनों मजबूर थे।
एक दिन सुशांता ने ऐरुल को मंदिर की पवित्र ‘नागमणि‘ दिखाई। ऐरुल ने उसे सिर्फ छूने की जिद की। इसी बीच सुशांता का परिवार वहां पहुंच गया। नागमणि को इंसानी हाथों में जाने से बचाने के लिए सुशांता नागमणि लेकर भागी और देखते ही देखते वह पत्थर की मूर्ति बन गई। इस गुस्ताखी से नाराज होकर भगवान शिव (महादेव) ने पूरे परिवार को श्राप दे दिया कि वे अपनी शक्तियां खोकर इंसानी जिंदगी जिएंगे। हालांकि, महादेव ने यह भी कहा था कि जब सर्वश्रेष्ठ नागिन की बेटी आएगी, तभी उन्हें इस श्राप से मुक्ति मिलेगी। और वह बेटी कोई और नहीं, बल्कि खुद अपारा है।
Radhika Dragon Truth: अपारा ने ऑफिस में शुरू किया सुहाग का खेल

जब अपारा को पता चला कि उसकी दुश्मन राधिका असल में कोई नागिन नहीं बल्कि एक खतरनाक ‘ड्रैगन‘ है और उसी के पास नागमणि है, तो उसने सीधे हमला करने के बजाय एक मास्टर प्लान बनाया। अपारा ने तय किया कि वह राधिका के सामने ऐसा नाटक करेगी जैसे उसे कुछ भी याद नहीं आया है।
अगले ही दिन अपारा पूरी तरह तैयार होकर सीधे आर्यमन के ऑफिस पहुंच गई। वहां राधिका को देखकर उसने अपने गले का मंगलसूत्र दिखाया, जिस पर ‘AA’ (अपारा और आदित्य) लिखा हुआ था। अपारा ने आर्यमन के करीब जाने का नाटक किया। उसने आर्यमन के कोट पर जानबूझकर ड्रिंक गिरा दी और फिर दाग साफ करने के बहाने उसके बेहद करीब आ गई। राधिका ने जब दोनों को इतने पास देखा तो वह जलभुनकर राख हो गई। अपारा ने राधिका को अपने हाथों की बनी मिठाई खिलाई और उसे बातों में उलझाए रखा। अब देखना मजेदार होगा कि अपनी याददाश्त वापस पाने के बाद, नागिन अपारा इस ड्रैगन राधिका का खात्मा किस तरह करती है।
Naagin 7 Big Revelation: अनंता को देखते ही फुट-फुटकर रो पड़ी पत्थर की मूर्ति, सामने आया सदमे में डालने वाला सच

जैसे ही अनंता नागमणि को बचाने और अपने कुल की रक्षा के लिए आगे बढ़ती है, तभी शो का सबसे बड़ा और दिल दहला देने वाला रहस्य एक्सपोज़ होता है। मंदिर में सालों से रखी एक रहस्यमयी पत्थर की मूर्ति, जिसे सब अब तक एक साधारण शिला समझ रहे थे, अचानक अनंता (Ananta) को सामने देखते ही फूट-फूटकर रोने लगती है। मूर्ति की आंखों से बहते आंसू देखकर वहां मौजूद हर शख्स सन्न रह जाता है।
तभी इस कहानी का सबसे बड़ा पर्दाफाश होता है। वह मूर्ति कोई साधारण पत्थर नहीं, बल्कि असल में ‘प्रगति’ (Pragati) है। जी हां, वही प्रगति जिसे सब अब तक मरा हुआ समझ रहे थे। इस रहस्यमयी मूर्ति का सच सामने आते ही शो में एक बहुत बड़ा फ्लैशबैक ट्विस्ट दिखाया जाता है। इन फ्लैशबैक सीन्स से साफ सिग्नल मिलते हैं कि अनंता को जन्म देने के बाद प्रगति की मौत नहीं हुई थी, बल्कि वह किसी बेहद खौफनाक साजिश या श्राप के कारण इस मूक पत्थर की मूर्ति में ट्रांसफॉर्म हो गई थी। अपनी बेटी अनंता को अपने सामने सही-सलामत देखकर उसकी ममता आंसुओं के रूप में पत्थर से बाहर छलक पड़ती है।


Download Android App
Download iOS App




