Aishwarya Rai Viral Cannes Photos: बॉलीवुड की ‘ग्लोबल क्वीन’ ऐश्वर्या राय बच्चन जब भी इंटरनेशनल मंच पर कदम रखती हैं, तो वक्त जैसे वहीं थम जाता है। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 (Cannes 2026) के मंच पर इस बार भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला।
फैंस को लग रहा था कि ऐश्वर्या का इस साल का सफर खत्म हो चुका है, लेकिन तभी सोशल मीडिया पर उनकी कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जिसने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया। बालकनी में खड़े होकर बेहद ड्रामैटिक और खूबसूरत अंदाज में पोज़ देतीं ऐश्वर्या को देखकर हर कोई बस देखता ही रह गया। इस बार उन्होंने अपने स्टाइल से साबित कर दिया कि फैशन के मामले में उनका मुकाबला कोई नहीं कर सकता।
Aishwarya Rai Viral Cannes Photos: कंधे पर सजे सफेद गुलाब, धूप में खिली ऐश्वर्या की खूबसूरती

कान्स से वायरल हो रही लेटेस्ट तस्वीरों में ऐश्वर्या राय बच्चन धूप से सराबोर एक खूबसूरत बालकनी में खड़ी नजर आ रही हैं। उन्होंने आइवरी कलर (हल्का सफेद) का बेहद ही खूबसूरत और ड्रामैटिक स्कल्प्टेड गाउन पहना हुआ है। इस ड्रेस की सबसे बड़ी खासियत इसके शोल्डर्स (कंधों) पर बने बड़े-बड़े रफल्ड डिज़ाइन्स हैं, जो खिलते हुए सफेद गुलाब की तरह लग रहे हैं।
इस गाउन के साथ ऐश्वर्या ने अपने बालों को खुला छोड़ा हुआ है और वेवी लुक दिया है। स्मोकी आइज और न्यूड लिपस्टिक के साथ उनका यह ‘ओल्ड हॉलीवुड ग्लैमर‘ लुक फैंस के दिलों पर सीधे छुरियां चला रहा है। सोशल मीडिया पर उनके फैन पेजेस इस लुक को अब तक का सबसे बेहतरीन थियेट्रिकल लुक बता रहे हैं।
Aishwarya Rai Cheney Chan Pantsuit: बंद होने लगा था कान्स तो बिखेरा जलवा

इस वायरल लुक से ठीक पहले ऐश्वर्या राय को कान्स के क्लोजिंग इवेंट में बेहद ही अनोखे अंदाज में देखा गया था। अक्सर भारी-भरकम गाउन पहनने वाली ऐश्वर्या ने इस बार चीन के मशहूर डिजाइनर ‘चेनी चान‘ (Cheney Chan) का डिजाइन किया हुआ सफेद रंग का पैंटसूट पहना। इस पैंटसूट के ब्लेज़र पर बेहद खूबसूरत लैपल्स थे और ट्राउज़र पर लेस की कारीगरी की गई थी।
लेकिन जिसने सबका ध्यान खींचा, वो था उनके पीछे लगा पंखों वाला (Feathered) केप, जो किसी खूबसूरत पल्लू की तरह लहरा रहा था।चीनी संस्कृति और आधुनिक कला के इस मेल में ऐश्वर्या किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। फैशन रिपोर्ट्स के अनुसार इस तरह के कस्टम डिजाइनर और हाई-एंड कॉउचर (Couture) आउटफिट्स की कीमत अक्सर ₹3 लाख से ₹3.5 लाख के बीच होती है।
Aishwarya Rai Ivory Gown: अफवाहों को ‘लिविंग लेजेंड’ ने किया शांत

आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन पिछले दो दशकों से ज्यादा समय से कान्स की शान बनी हुई हैं। इस बार उन्होंने अपने सफर की शुरुआत भारतीय डिजाइनर अमित अग्रवाल के नीले रंग के स्कल्प्टेड मरमेड गाउन से की थी। इसके बाद वो अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ ‘लाइट्स ऑन विमेंस वर्थ’ इवेंट में भी नजर आईं, जहां आराध्या रूबी-रेड केप गाउन में बेहद प्यारी लग रही थीं।
दिलचस्प बात यह है कि इस साल कान्स शुरू होने से पहले सोशल मीडिया पर अफवाहें उड़ रही थीं कि ऐश्वर्या शायद इस बार फेस्टिवल का हिस्सा नहीं बनेंगी, क्योंकि होटल्स के पोस्टर्स से उनकी तस्वीरें गायब थीं और आलिया भट्ट जैसी नई एक्ट्रेसेस छाई हुई थीं। लेकिन जैसे ही ऐश्वर्या ने रेड कार्पेट और कान्स की बालकनी पर कदम रखा, लोरियल (L’Oreal) ने उन्हें ‘लिविंग लेजेंड‘ कहकर सारी अफवाहों पर हमेशा के लिए विराम लगा दिया।


Download Android App
Download iOS App




