कर्नाटक में भाजपा युवा मोर्चा के नेता पर रेप का आरोप, गिरफ्तार

Summary :

बेंगलुरु, 25 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक पुलिस ने सोमवार को बलात्कार के मामले में भाजपा युवा मोर्चा के नेता और वकील भरत बीएस को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला शिवमोग्गा जिले के भद्रावती शहर में स्थित पेपरटाउन पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था। भरत के खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद वह गायब हो गया था और पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी के बेंगलुरु में एक दोस्त के घर में छिपे होने की पक्की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने रविवार देर रात छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी…

बेंगलुरु, 25 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक पुलिस ने सोमवार को बलात्कार के मामले में भाजपा युवा मोर्चा के नेता और वकील भरत बीएस को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला शिवमोग्गा जिले के भद्रावती शहर में स्थित पेपरटाउन पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था।

भरत के खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद वह गायब हो गया था और पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के बेंगलुरु में एक दोस्त के घर में छिपे होने की पक्की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने रविवार देर रात छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की पहचान 23 साल की पीड़िता से उसके पति के दोस्त के तौर पर कराई गई थी और आरोप है कि उसने पीड़िता का रेप किया। उस पर पीड़िता को धमकाने का भी आरोप है। महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

आरोप है कि 11 अप्रैल को जब पति घर से बाहर था, तब आरोपी ने महिला के घर में उसका रेप किया और इस घटना को सार्वजनिक करने की धमकी दी। उस पर महीने के आखिर में दोबारा आकर महिला का यौन उत्पीड़न करने का भी आरोप है।

आरोपी ने खुद को पति का दोस्त बताया था और इंस्टाग्राम के जरिए महिला से जान-पहचान बढ़ाई थी। वह इस जोड़े द्वारा चलाई जा रही किराने की दुकान पर भी अक्सर आता-जाता रहता था। आरोप है कि वह वहां महिला को गलत तरीके से छूकर परेशान करता था।

पुलिस ने बताया कि 11 अप्रैल को पीड़िता के पति ने उसे बताया था कि उसका दोस्त भरत घर आने वाला है और उससे कुछ पैसे देने को कहा था। जब महिला घर पर अकेली थी और अपने पति के निर्देशानुसार पैसे देने की तैयारी कर रही थी, तभी आरोपी ने उसका रेप कर दिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला को गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी और चेतावनी दी कि अगर उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया, तो वह उसे बदनाम कर देगा। इसके बाद वह पैसे लेकर फरार हो गया।

25 अप्रैल को आरोपी कथित तौर पर दुकान पर दोबारा आया और उसने फिर से महिला का यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की।

बाद में, जब महिला के पति ने उसका मोबाइल फोन चेक किया तो उसने देखा कि देखा कि आरोपी को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया गया है और उसने इस बारे में महिला से पूछताछ की, तो वह फूट-फूटकर रो पड़ी और उसने पूरी घटना बता दी।

इसके बाद, इस जोड़े ने महिला के नाम से व्हाट्सएप पर आरोपी से चैट करके उसके असली इरादों का पर्दाफाश किया। इसके बाद इस पीड़िता ने पति के साथ भद्रावती के पेपर टाउन पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

–आईएएनएस

डीकेएम/वीसी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.