Nagabandham Teaser Out: आज यानि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पैन इंडिया फिल्म ‘नागबंधम’ का मिस्टीरियस और रोमांचक टीजर रिलीज किया गया है. इस टीजर को साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जिसके बाद से फैंस इसपर जमकर रिएक्शन देते दिखाई दे रहे हैं. टीजर की शुरुआत बेहद शांत लेकिन रहस्यमयी माहौल से होती है. बर्फ से ढके पहाड़, डरावनी गुफाएं और धीरे-धीरे बढ़ता डर दर्शकों को अपनी ओर आकर्शित करता दिखाई देता है. ये टीजर लगभग ढाई मिनट का है, जो कि हर एक पल से आपको जोड़ कर रखता है.
World Of Nagabandham: टीजर में क्या दिखाया गया है
टीजर में एक पवित्र नागबंधम मंदिर दिखाया गया है, जो एक ऐसा गुप्त मंदिर है, जिसकी रक्षा दिव्य शक्तियां करती हैं. माना जाता है कि यहां ब्रह्मांड की प्राचीन और अनमोल खजाने छिपे है. इन खजानों में इतनी अपार शक्ति है कि अगर ये गलत हाथों में पड़ गया, तो तबाही आ सकती है.
Nagabandham Story: प्रचीन खजाने पर आधआरित है फिल्म
The #WorldOfNagabandham looks absolutely fascinating all the way…. Looking forward to experiencing it soon.. 🤗🤗🤗https://t.co/slsS18887c#Nagabandham #AbhishekNama@ViratKarrna @NabhaNatesh @Ishmenon #KishoreAnnapureddy @Nishithareddy85 @nikstudiosindia @AbhishekPicture
— Mahesh Babu (@urstrulyMahesh) February 15, 2026
ये खजाना अनंत पद्मनाभस्वामी से जुड़ा हुआ है, जिसे सदियों से छिपाकर रखा गया है. जब इस खजाने पर खतरा मंडराता है, तब उसकी रक्षा करने के लिए एक रक्षक जरुर आता है. इसी रक्षक के रूप में विराट कर्ण दर्शकों के सामने आते हैं. जो कि भगवान शिव के स्वरूप हैं. उनके किरदार में एक दिव्य शक्ति का एहसास दिखाई देता है. खास तौर पर टीजर के बैकग्राउंट म्यूजिक में जिस तरह ढोल नगाड़े और मंत्र की गूंज सुनाई देती है, वो देखने लायक है.
Nagabandham Cast: ‘नागबंधम’ के कलाकार

वहीं अगर ‘नागबंधम’ की बात करें तो ये एक बड़े बजट की तेलुगु पौराणिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अभिषेक नामा ने किया है. फिल्म में विराट कर्ण के अलावा, नाभा नतेश, ऐश्वर्या मेनन, महेश मांजरेकर और जगपति बाबू जैसे दमदार कलाकार भी लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं.
Nagabandham Teaser Out: इस साल गर्मियों में रिलीज होगी ‘नागबंधम’

इसके अलावा अगर‘नागबंधम’ के रिलीज डेट की बात करें तो इसे इसी साल गर्मियों में रिलीज करने का प्लान बनाया गया है और इस फिल्म का निर्माण एनआईके स्टूडियो और अभिषेक पिक्चर्स के बैनर तले किया गया है. ऐसे में फिल्म रिलीज होने से पहले ही इतनी हाइप मिलने के बाद अब ये देखना दिलचस्प होगा कि आखिर रिलीज के बाद इसे दर्शकों से कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.


Download Android App
Download iOS App




