New Zealand Weather Warning: न्यूजीलैंड के विभिन्न प्रांत भारी बारिश की मार झेल रहे हैं। देश के मौसम ब्यूरो ने कई इलाकों के लिए ऑरेंज और रेड वॉर्निंग जारी की है। ब्यूरो के अनुसार रविवार देर रात मौसम और खराब हो सकता है। एक दिन पहले ही बाढ़ की वजह से कई इलाकों में बिजली चली गई थी, सड़कें टूट गई थीं, और लोगों को घर खाली कराने पड़े थे।
New Zealand Heavy Rain Alert: कई इलाकों में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी

न्यूजीलैंड के मौसम ब्यूरो ने चेतावनी दी है कि देश के उत्तरी क्षेत्र में और बाढ़ आ सकती है। शनिवार को ही हाईवे पर गाड़ी डूबने से एक शख्स की मौत हो गई थी।
मौसम ब्यूरो ने कहा कि नॉर्थ आइलैंड के पूर्व में गहराते लो-प्रेशर सिस्टम की वजह से कई इलाकों में भारी बारिश और तेज आंधी आ सकती है। “नदी खतरे के निशान से ऊपर बह सकती है जिससे भारी बाढ़ और फिसलन से जान को खतरा” हो सकता है।
New Zealand Latest Updates: रविवार देर रात सबसे खराब मौसम का अनुमान
मेट विभाग की वेबसाइट और सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया कि सबसे खराब मौसम का अनुमान रविवार देर रात का है, जिसके बाद सोमवार को हालात में धीरे-धीरे सुधार आ सकता है। शुक्रवार को देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई जिसके बाद नदियों में पानी भर गया और बाढ़ आ गई।
नॉर्थ आइलैंड में बिजली संकट

रविवार को अधिकारियों ने वाइपा और ओटोरोहंगा जिलों के लिए इमरजेंसी स्थिति लागू कर दी। यहां ज्यादा खेती होती है और लगभग 10,000 लोग रहते हैं। यह देश के सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर ऑकलैंड से 180 किमी (112 मील) दक्षिण में है।
वहीं, एनर्जी कंपनी पावरको ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि नॉर्थ आइलैंड पर लगभग 4,291 प्रॉपर्टीज में बिजली नहीं है।
उड़ानों पर भी पड़ा मौसम का असर
मौसम का असर उड़ानों पर भी पड़ा है, कई फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं। आरएनजेड (रेडियो न्यूजीलैंड) से बात करते हुए एयर न्यूजीलैंड के सीओओ एलेक्स मैरॉन ने कहा, “तेज हवाओं की वजह से, रविवार दोपहर से हमने वेलिंगटन आने-जाने वाली सभी क्षेत्रीय उड़ानें रद्द करने का फैसला किया है।”
World News Today: हाईवे पर गाड़ी डूबने से 1 शख्स की मौत
वहीं, अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को एक शख्स हाईवे पर कार समेत डूब गया और उसकी मौत हो गई। लगभग 80 लोगों को इमरजेंसी सेंटर ले जाया गया। सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में बड़े-बड़े आधे-अधूरे इलाके पानी में डूबे हुए और सड़क के टूटे हुए हिस्से दिखे।
यह भी पढ़ें: कैलिफोर्निया में भारतीय छात्र सकेथ श्रीनिवासैया की मौत, 6 दिन से था लापता, सर्च औपरेशन में मिला शव


Download Android App
Download iOS App




