Delhi RK Puram Jewellery Theft : आर.के. पुरम के सेक्टर-6 बाजार में स्थित एक ज्वैलरी की दुकान में 13-14 फरवरी की रात को चोरी की घटना घटी। शिकायतकर्ता के अनुसार, दुकान बंद होने के समय गलती से दुकान के स्ट्रांग रूम के बाहर छूट जाने के बाद कई सोने-चांदी के गहने चोरी हो गए।
जांच में पता चला कि स्ट्रांग रूम का लॉकर सुरक्षित था, जिससे संकेत मिलता है कि चोरी की गई वस्तुएं असुरक्षित कीमती सामान थीं। चोरी हुए सामान कितने का था इसका निर्धारण नहीं हो पाया है।
Delhi RK Puram Jewellery Theft : कैसे घटी वारदात

जानकारी के अनुसार घटना सेक्टर 6 में घटी है। दुकान का नाम चौहान ज्वैलर्स है। इसके सीसीटीवी में भी देखा जा सकता है कि घटना वाली रात दुकान के बाहर संदिग्ध लोग दिखाई दे रहे हैं। वे सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे को तोड़ने की कोशिश करते हैं ताकि उनकी पहचान न हो सके। उसके बाद वे शटर को तोड़ते हैं फिर दूसरे शटर को काटने लगते हैं।
अंदर घुसते ही चोर काउन्टर खंगालने लगते हैं। फूटेज में दिखाई दे रहा है कि चोर बड़ी प्लानिंग से चोरी कर रहे हैं जिसमें 2 बाहर निगरानी कर रहे हैं और 3 चोरी को अंजाम दे रहे हैं। यह सिलसिला काफी देर तक चलता रहता है और फिर 2.44 तक वे चोरी का समान बेग में भरकर वहां से निकाल जाते हैं।
South Delhi Showroom Burglary : प्लानिंग से घुसे चोर

यह चोरी पूरी प्लानिंग से की गई लगती है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि चोरों ने हाथों में ग्लव्स पहने हैं और चेहरे को मास्क से ढका हुआ है। उनके हाथ में शटर और ताला तोड़ने वाला ओजार भी है।
इस घटना का पता सुबह पता चला। जब अगल बगल के दुकानदारों में ज्वैलरी की दुकान को अस्तव्यस्त पाया। घटना की सूचना दुकान के मालिक को दी गई जिसके बाद पुलिस को फोन मिलाया गया।
Delhi Gold Silver Theft : जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जहां से आगे की तफतीश जारी है। चोरी की इस घटना की तफतीश करने आर के पुरम थाने की पुलिस और दक्षिण पश्चिमी पुलिस टीम पहुंची। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया और इलाके की घेराबंदी कर ली गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और भारतीय न्याय संहिता की धारा 305/331(4) के तहत एफआईआर दर्ज की है।
यह भी पढ़ें – वेलेंटाइन पर बौयफ्रैंड से हुई तूतूमैंमैं, होटल के 3rd फ्लोर की खिड़की से कूदी युवती


Download Android App
Download iOS App




