वेलेंटाइन पर बौयफ्रैंड से हुई तूतूमैंमैं, होटल के 3rd फ्लोर की खिड़की से कूदी युवती

Delhi Vishwas Nagar News

Delhi Vishwas Nagar News : पूर्वी दिल्ली के विश्वास नगर में संतोष रेसिडेंसी नाम के एक होटल से एक युवती ने छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। वहीं, आनन-फानन में घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मामला दोपहर सवा एक बजे केआसपास की है। लड़की अपने बौयफ्रैंड के साथ होटल गई थी। इतने में दोनों में किसी बात को लेकर अनबन हुई जिस चलते लड़की ने होटल से कूदकर आत्महत्या की कोशिश की।

जानकारी के अनुसार युवती 12 बजे एक युवक के साथ होटल के अंदर गई थी। इसके कुछ देर बाद युवती को वहीं होटल के कमरे में छोड़ युवक होटल से चला गया। जिसके तुरंत बाद युवती ने होटल के कमरे की खिड़की से छलांग लगा दी।

गनीमत रही कि लड़की नीचे पड़े डिब्बों पर गिर गई. जिससे कोई बड़ा हादसा होने से बच गया। उसे हॉस्पिटल ले जाया गया. पुलिस अब लड़के से पूछताछ कर रही है.

Delhi Vishwas Nagar News : कौन से होटल से कूदी

Delhi Vishwas Nagar News
Delhi Vishwas Nagar News (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

बता दें लड़की के कूदने की फूटेज वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि लड़की नीले रंग के एक होटल से कूद रही है। इस होटल ने ग्राउन्ड फ्लोर पर आर आर एयर कन्डीशनिंग की शॉप है। बता दें लड़की ने जिस समय छलांग लगाई उस समय होटल के सामने सड़क पर चहलकदमी चल रही थी।

Vishwas Nagar Hotel Jump : जांच कर रही है पुलिस

युवती ने होटल के कमरे से क्यों छलांग लगाई है? इसका कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि वेलेंटाइन-डे मनाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Girl Suicide Attempt New Delhi : युवती की दो युवकों से दोस्ती

Delhi Vishwas Nagar News
Delhi Vishwas Nagar News (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

पुलिस सूत्रों ने बताया कि युवती ने दो युवकों से दोस्ती की हुई थी। एक दोस्त के साथ होटल गई और दूसरा दोस्त पीछे से आ गया। इसको लेकर ही दोनों के बीच विवाद हुआ। बताया कि भेद खुलने के डर से युवती होटल की खिड़की से कूद गई। घायल युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है। युवती व इसके दोनों दोस्त एक मॉल में काम करते हैं।

पुलिस के अनुसार, यह युवती सुंदर नगरी की रहने वाली है। वह जिस युवक के साथ होटल में आई थी, वह उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर स्थित बुगरासी का रहने वाला है। युवक का नाम ओमकार है।

यह भी पढ़ेंNoida Sector 71 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता जैसा हादसा होते होते बचा, जानें क्या है मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।