Trp List में आया बड़ा बदलाव, Naagin 7 को पछाड़कर ये शो बना नंबर 1

TRP Report Week 5

TRP Report Week 5: टीवी सीरियल देखने वाले दर्शकों को हर हफ्ते टीआरपी रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है. ऐसा हो भी क्यों न आखिर फैंस हमेशा ही अपने फेवरेट शो के बारे में जानने के लिए बेताब रहते हैं और मेकर्स भी अपने शओ को हमेशा टॉप पर बनाए रखने के लिए मेहनत करते हैं. इसी वजह से मेकर्स हो या फैंस हर कोई ये जानना चाहता है कि उनका पसंदीदा शो इस वीक किस नंबर पर चल रहा है. ऐसे में बार्क इंडिया ने साल 2026 के पांचवे हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है. इस हफ्ते की लिस्ट आपका दिमाग घुमा देगी। तो चलिए एक नजर डालते हैं इस सप्ताह की टीआरपी लिस्ट पर-

Tv Trp Report Week 5 2026: टीआरपी लिस्ट में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है.

1. Anupama

TRP Report Week 5
TRP Report Week 5 (Source: Social Media)

टीवी के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ को लेकर ये कहा जा रहा था कि ये शो बीते हफ्तों की तरह नीचें गिरता जाएगा, लेकिन इसने सारी बातें गलत साबित करते हुए सीधा नंबर 1 पर छलांग लगाई है. ये शो वैसे तो शुरू से ही दर्शकों का फेवरेट रहा है. इस शो से रुपाली गांगुली को घर-घर में खास पहचान मिली है. वीक 5 में इस शो ने नागिन 7 जैसे सुपरहिट शो को पछाड़ते हुए पहले नंबर पर जगह बनाई है. इस वीक ‘अनुपमा’ को 2.2 टीआरपी रेटिंग हासिल हुई है.

2. Kyuki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi

TRP Report Week 5
TRP Report Week 5 (Source: Social Media)

टीआरपी लिस्ट में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इस वीक दूसरे नंबर पर है. स्मृति ईरानी स्टार इस शो को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. हालांकि, जहां पिछले कुछ हफ्तों से तुलसी का ये शो पहले नंबर पर था, तो वहीं इस वीक ये दूसरे नंबर पर आ गया है. ऐसे में ये सीरियल 2.1 रेटिंग के साथ नंबर 2 पर है. ऐसा कहा जा रहा है कि इसकी कहानी ने जो नया मोड़ लिया है वो दर्शकों को खास पसंद नही आ रहा है, इसलिए इसे दूसरा नंबर मिला है.

3. Naagin 7

TRP Report Week 5
TRP Report Week 5 (Source: Social Media)

एकता कपूर का शो ‘नागिन 7’ टीआरपी लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. इसकी रेटिंग में अच्छी खासी गिरावट आई है और ये नंबर 1 से सीधा नंबर 3 पर आ गया है. शो में प्रियंका चाहर चौधरी और ईशा सिंह लीड रोल में नजर आ रही हैं. ‘नागिन 7’ को इस हफ्ते 1.9 टीआरपी मिली है.

4. Vasudha

TRP Report Week 5
TRP Report Week 5 (Source: Social Media)

जी टीवी पर प्रसारित होने वाला पॉपुलर शो ‘वसुधा’ एक चुलबुली और साधारण गांव की लड़की की लाइफ पर आधारित है, जिसे एक रईस बिजनेस मैन से प्यार हो जाता है. वह अपने व्यवहार और अच्छाई से सभी का दिल जीत लेती है और अपनी पहचान बनाने की कोशिश करती है. इस शो की ये कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई है, जिस वजह से ये टीआरपी में बेहतरीन परफॉर्म करते हुए छठे नंबर से चौथे नंबर पर आ गया है. सीरियल को इस हफ्ते 1.9 रेटिंग हासिल हुई है.

5. Tum Se Tum Tak

TRP Report Week 5
TRP Report Week 5 (Source: Social Media)

टीवी सीरियल ‘तुम से तुम तक’ टीआरपी में जबरदस्त परफॉर्म कर रहा है. इस शो की कहानी में आने वाले नए-नए ट्विस्ट और टर्न खास तौर पर दर्शकों को पसंद आ रहे हैं, जिस वजह से ‘तुम से तुम तक’ पांचवें स्थान पर आ गया है. सीरियल को इस हफ्ते 1.8 रेटिंग हासिल हुई है.

Read More: Palash Muchhal को कोर्ट से मिली राहत, जानें स्मृति संग शादी तोड़ने पर क्यों हुआ था बवाल?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।