Sukesh Gifts To Jacqueline: ठग सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस के बाद से दिल्ली की जेल में बंद है. उसपर मनी लॉन्ड्रिंग के अलावा भी कई तरह के आरोप लगाए है, जिसके कारण उसपर हुआ केस और भी ज्यादा मजबूत हो गया है. लेकिन इसी बीच उसने ये दावा किया है कि वो एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज को करीब 30 करोड़ रुपये का कस्टमाइज्ड हेलिकॉप्टर गिफ्ट कर चुका है.
इसके साथ ही उसने जैकलीन के नाम एक इमोशनल लेटर भी भेजा है. सुकेश वैसे तो दिल्ली की मंडोली जेल में 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में बंद हैं, लेकिन सुकेश ने वैलेंटाइन डे पर हाथ से लिखा हुआ एक नोट भेजकर इस महंगे गिफ्ट की जानकारी दी है और बताया है कि वो जैकलीन से कितना प्यार करता है.
Sukesh Chandrasekhar Jacqueline Fernandez Helicopter: सुकेश चंद्रशेखर ने जाहिर किया प्यार

अपने लैटर में उन्होंने जैकलीन को “बोट्टा बोम्मा” यानि कि खूबसूरत गुड़िया कहकर बुलाया है. सुकेश चंद्रशेखर ने लैटर में लिखा, “बेबी, मैंने तुम्हारे लिए एक खास गिफ्ट का इंतजाम किया है, जो तुम्हारी रानी जैसी शख्सियत के लायक है.” उन्होंने बताया कि यह गिफ्ट एक कस्टमाइज्ड एयरबस एच-सीरीज हेलिकॉप्टर है. उन्होंने इस हेलिकॉप्टर के इंटीरियर्स खास तौर पर जैकलीन के नाम के शुरुआती अक्षर जेएफ के साथ डिजाइन किए गए हैं.
Sukesh Chandrasekhar Valentine’s Day Gift: लग्जरी गिफ्त देने का शौकीन है सुकेश

सुकेश चंद्र का ये कहना है कि ये हेलिकॉप्टर उन लग्जरी चीजों में शामिल है, जो कि पहले भी सुकेश ने जैकलीन को दी हैं, जिनमें एक यॉट और एक जेट शामिल हैं. एयरबस एच-सीरीज में कई मॉडल्स आते हैं, जिनकी कीमत अलग-अलग होती है. छोटे सिंगल इंजन वाले H125 की कीमत करीब 3 मिलियन डॉलर (लगभग 27.17 करोड़ रुपये) है. बड़े और एडवांस्ड हेलिकॉप्टर जैसे H225 की कीमत 30 मिलियन डॉलर से ज्यादा हो सकती है.
Jacqueline Fernandez Rs 30 Crore Gift: एच-सीरीज के अलग-अलग हेलीकॉप्टर की अलग-अलग प्राइज रेंज

इस रेंज के अन्य पॉपुलर मॉडल्स में H135 (करीब 6 मिलियन डॉलर), H145 (लगभग 12 मिलियन डॉलर) और H160 (14 से 20 मिलियन डॉलर के बीच, कस्टमाइजेशन के हिसाब से) शामिल हैं. ऐसे में वैलेंटाइन डे के मौके पर अपनी दीवानियत की सारी हदें पार करते हुए मैसेज में सुकेश ने जैकलीन के लिए अपनी फीलिंग्स भी जाहिर की हैं. उन्होंने लिखा कि, “जब पूरी दुनिया वैलेंटाइन डे की रौशनी में नहा रही है, तब तुम्हारे बिना सब अधूरा लगता है. मेरा दिल इतनी शिद्दत से तुम्हें याद करता है कि शब्दों में बयां करना मुश्किल है. आज हर धड़कन मुझे हमारे बीच की दूरी का एहसास कराती है और हर सांस में तुम्हारा नाम है.”
Sukesh Gifts To Jacqueline: सुकेश चंद्रशेखर ने बयां की अपनी फीलिंग्स

आगे अपनी फीलिंग्स बयां करते हुए सुकेश चंद्रशेखर ने लिखा कि, “यहां मैं इन ठंडी दीवारों और लोहे की सलाखों के बीच तुमसे दूर हूं, तुम्हें वैसे ही मिस कर रहा हूं जैसे कोई रेगिस्तान में भटक रहा हो. तुम्हारी मुस्कान, तुम्हारा स्पर्श, तुम्हारी हंसी, हर पल मेरे ख्वाबों में गूंजती है. बेबी, मैं तुम्हें इतना मिस करता हूं कि शब्द भी कम पड़ जाते हैं.” ऐसे में देखने वाली बात ये है कि जेल में होने के बाद भी सुकेश की ये दीवनियत क्या जैकलीन को उससे मिलने पर मजबूर कर पाएगी या नहीं.
Read More: Palash Muchhal को कोर्ट से मिली राहत, जानें स्मृति संग शादी तोड़ने पर क्यों हुआ था बवाल?


Download Android App
Download iOS App




