साल 2007 में रिलीज हुई अभिनेता अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘नमस्ते लंदन’ री-रिलीज के लिए तैयार है। अभिनेता ने पोस्ट शेयर कर बताया कि फिल्म होली पर 14 मार्च को फिर से सिनेमाघरों में आ रही है।
कब रिलीज होगी नमस्ते लंदन
अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की नमस्ते लंदन होली के अवसर पर यानि 14 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक ब्लॉकबस्टर हिट थी. अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम इसकी अनाउंसमेंट करते हुए लिखा, ‘इस होली, 14 मार्च को बड़े पर्दे पर नमस्ते लंदन की फिर से रिलीज की घोषणा करते हुए एक्साइटेड हूं. कैटरीना कैफ के साथ जादुई गोनों, बेहतरीन डायलॉग्स और रोमांस को फइर से जीने के लिए तैयार हो जाइए. थिएटर में मिलते हैं’.
क्या है नमस्ते लंदन की कहानी
नमस्ते लंदन जसमीत (कैटरीना) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भारत में जन्मी और यूके में पली-बढ़ी है. उसे पार्टी करना, फैशनेबल कपड़े पहनना और रात भर शराब पीना पसंद है. जब वह अपने माता-पिता (ऋषि कपूर और नीना वाडिया) को बताती है कि वह एक गोरे आदमी से शादी करना चाहती है, जिसके बाद वे उसे भारत ले जाते हैं. वहीं अक्षय कुमार की एंट्री होती है जिसका नाम अर्जुन सिंह है. जो तुरंत जसमीत के प्यार में पड़ जाता है. वह उससे शादी करने में कामयाब हो जाता है, लेकिन यूके लौटने पर वह उससे धोखा खा जाता है. आखिर में जसमीत उसके प्यार को समझती है या नहीं यही कहानी है.
आज भी दर्शकों को पसंद है नमस्ते लंदन
नमस्ते लंदन कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर है जिसे दर्शक आज भी उतना ही पसंद है. मेकर्स ने इसकी री रिलीज का अनाउंसमेंट करके लोगों का दिल खुश कर दिया है. फिल्म के गाने, डॉयलॉग और कहानी फैंस के फेवरेट बने हुए हैं.
वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछली बार वे फिल्म स्काई फोर्स में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ वीर पहाड़िया थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है. वहीं कैटरीना कैफ मैरी क्रिसमस में नजर आई थी उनकी आने वाली फिल्म वरुण धवन के साथ है.


Download Android App
Download iOS App




