बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान एक बार फिर से अपने आलीशान घर मन्नत को लेकर सुर्खियों में हैं। बता दें कि हाल ही में उनके घर की नेम प्लेट बदली हुई दिखाई दी। जिसके बाद से किंग खान के फैंस उनके घर मन्नत को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस बीच अब खबर है कि मन्नत की नेम प्लेट किसकी सलाह पर बदली गई और उसकी कीमत कितनी है।

आपको बता दें कि शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान खुद एक इंटीरियर डिज़ाइनर है। और एक रिपोर्ट की मानें तो मन्नत की नई नेमप्लेट किसी और ने नहीं, बल्कि शाहरुख की पत्नी और इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान ने ही डिज़ाइन की है। साथ ही एक खबर मे ये भी कहा गया है कि “शाहरुख खान की नई मन्नत नेमप्लेट को उनकी इंटीरियर डिजाइनर पत्नी गौरी खान की देखरेख में डिजाइन किया गया है। उन्होंने खुद ही इसमें सुधार का सुझाव दिया था। ये काफी समय पहले से ही तय किया गया था और अब आखिर में उन्होंने यह काम कर लिया।”

साथ ही इस खबर में आगे ये भी बताया गया कि, “शाहरुख खान इन मामलों में नहीं पड़ते, क्योंकि घर की बॉस गौरी हैं और वो जो भी फैसला करती हैं, परिवार उसे खुशी-खुशी असैप्ट करता है। इस नई नेमप्लेट पर जिस तरह के रिस्पॉन्स फैंस से मिल रहे हैं, उसे देखकर लग रहा है कि वाकई में सेलेक्शन बहुत अच्छा है।”

वहीं गौरी खान घर के लिए कुछ ‘क्लासिक’ चाहती थीं। जो उनकी खान फैमिली के स्टैंडर्ड को मैचअप कर सके। ये नेम प्लेट गौरी खान की क्लासिक पसंद को साफ जाहिर करती है। अगर सूत्रों की माने तो इस नई नेमप्लेट की कीमत 20 से 25 लाख रुपये के बीच है, हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसको लेकर भी सुपरस्टार और उनके परिवार का कोई बयान सामने नहीं आया है।
इसके बाद से शाहरुख खान के तमाम फैंस आए दिन उनके घर मन्नत के बाहर नई नेम प्लेट के साथ अपनी फोटोज़ क्लिक करवाते रहते हैं। साथ ही इसका एक वीडिया सोशल मीडिया पर सामने आया है। बता दे एक पैपराज़ी ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर शाहरुख खान के घर मन्नत की एक वीडियो शेयर की है। इसके बाद ये खबर आग की तरह फैल गई। और शाहरुख खान के तमाम फैंस इस वीडियो पर कॉमेंट करते दिखाई दे रहे है।


Download Android App
Download iOS App



