नरगिस फाखरी ने न्यूड पोज और डायरेक्टर के साथ सोने से इंकार कर गवाए प्रोजेक्ट्स ?

Summary :

बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी इन दिनों बॉलीवुड से कुछ दूर है। वो बड़े पर्दे कम ही नज़र आती है लेकिन उनकी ख़ूबसूरती के चलते वो हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। आपको बता दे, फिल्म ‘रॉकस्टार’ से उन्हें बॉलीवुड में पहचान मिली।

बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी इन दिनों बॉलीवुड से कुछ दूर है। वो बड़े पर्दे कम ही नज़र आती है लेकिन उनकी ख़ूबसूरती के चलते वो हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। आपको बता दे, फिल्म ‘रॉकस्टार’ से उन्हें बॉलीवुड में पहचान मिली। अपनी मासूमियत और एक्सेंट से वो हर दिल पर छा गईं। लोगों का मानना था कि बॉलीवुड में वो काफी आगे जाएंगी पर अफसोस की उन्हें ज्यादा फिल्मों में नहीं देखा गया। 
कई बार सर्जरी की सलाह से लेकर कास्टिंग काउच पर खुलकर बात कर चुकी नरगिस ने अब अपने करियर को लेकर एक बेबाक इंटरव्यू दिया है। बातचीत करते हुए नरगिस फाखरी ने अपने करियर की मुश्किलों के बारे में बताया। नरगिस ने कहा था कि ‘मैं किसी चीज की भूखी हूं? मुझे शौहरत की भूख नहीं है कि मैं न्यूड पोज दे दूं, या फिर डायरेक्टर के साथ सो जाऊं। मैंने कई मौके खो दिए क्योंकि कुछ चीजें मैंने नहीं कीं। यह दिल तोड़ने वाला है। मैं वहां टिके रहने की कोशिश कर रही हूं जहां मेरे हाई स्टैंडर्ड हैं।’
नरगिस ने आगे कहा- ‘बहुत बुरा लगता है क्योंकि इस वजह से मेरे हाथ से कई प्रोजेक्ट्स निकल गए। इससे मुझे दुख हुआ लेकिन मैं खुद से कहती रही कि जो लोग अपने मूल्यों पर टिकेंगे वहीं जीतेंगे। खुद के प्रति ईमानदार रही और किसी को मुझे किसी चीज के लिए मनाने की जरूरत नहीं है। मेरे लिए नैतिक मूलियों से ज्यादा कुछ नहीं है।’  
साथ ही नरगिस ने बताया कि वो बॉलीवुड में खुश हैं। उन्होंने कहा,‘मैं खुश हूं कि मैं बॉलीवुड में हूं क्योंकि वे इंटिमेट सीन्स नहीं करते। मॉडलिंग के दिनों में कई बार टॉपलेस और नेकेड शॉट्स के लिए पूछा गया लेकिन मैं इन सब में कंफर्टेबल नहीं हूं।’ बता दें कि हाल ही में नरगिस ने सोशल मीडिया पर अपने नए लुक की फोटोज शेयर की थी जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। ट्रोल्स का कहना था कि प्लास्टिक सर्जरी से पहले नरगिस ज्यादा खूबसूरत लगती थीं।

Desk Team