भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार आलराउंडर हार्दिक पंड्या की गिनती क्रिकेट की दुनिया के सबसे हैंडसम खिलाडियों में होती है। टॉल डार्क एंड हैंडसम छवि वाले हार्दिक पंड्या जितने अच्छे खिलाड़ी है उतने ही रोमांटिक किस्म के इंसान भी है।

हाल में चल रही भारत – वेस्टइंडीज श्रंखला के दौरान हार्दिक पंड्या को आराम दिया गया है और वो इन छुट्टियों में प्रैक्टिस सेशन में नेट्स पर अपना समय बिता रहे है। आखिरी बार हार्दिक आईसीसी वर्ल्ड कप के सेमीफइनल में न्यूजीलैंड के खिलाड़ मैदान पर नजर आये थे।

अब एक बार फिर हार्दिक पंड्या सुर्ख़ियों में है और ये खबर उनकी ढेर सारी महिला फैंस का दिल तोड़ सकती है। खबर के मुताबिक हार्दिक पंड्या इन दिनों सर्बिया की मॉडल नतासा स्टेनकोविक को डेट कर रहे है।

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो नतासा स्टेनकोविक डांस रियलिटी शो नच बलिए 9 की प्रतियोगी हैं। नतासा स्टेनकोविक ने बादशाह के हिट सांग डीजे वाले बाबू में एक्टिंग की थी।

रिपोर्टों पर विश्वास किया जाए, तो हाल ही में पांड्या नतासा के साथ बांद्रा में एक पार्टी में गए थे और तेजतर्रार क्रिकेटर अपने रिलेशनशिप को लेकर गंभीर हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक ने नतासा को अपने परिवार के सदस्यों, अपने भाई क्रुनाल और उसकी पत्नी पंखुरी से अपनी प्रेमिका के रूप में पेश किया।

बता दें इससे पहले पांड्या का नाम एक्ट्रेस एली अवराम, उर्वशी रौतेला और ईशा गुप्ता के साथ भी जुड़ा था ।


Download Android App
Download iOS App



