स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस ने बिल्डिंग से कूदकर दी जान , नाकामयाबी से हो गयी थी हताश

Summary :

मुंबई के ओशिवारा से एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद खबर सामने आ रहीं जिसमे जानकारी मिली है कि एक स्ट्रगलिंग अभिनेत्री ने अपने अपार्टमेंट की छत से कूदकर ख़ुदकुशी कर ली है।

मुंबई के ओशिवारा से एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद खबर सामने आ रहीं जिसमे जानकारी मिली है कि एक स्ट्रगलिंग अभिनेत्री ने अपने अपार्टमेंट की छत से कूदकर ख़ुदकुशी कर ली है। 
मामला गुरूवार देर रात का है और मिली जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस की उम्र करीब 20 साल थी। मृतक एक्ट्रेस की शिनाख्त पर्ल पंजाबी के रूप में हुई है। एक्ट्रेस फिल्मों में चांस पाने के लिए मुंबई में स्ट्रगल कर रही थी। 
पुलिस के मुताबिक़ मृतक एक्ट्रेस फिल्मों में काम ढूंढ रही थी और अब तक सफल नहीं हो पायी थी।  एक्ट्रेस के ओशिवारा स्थित अपार्टमेंट के गॉर्ड बिपिन कुमार ने बताया , ये घटना करीब देर रात  12:15 से 12:30 बजे की है। उसे कुछ आवाज सुनाई दी और उसने सोचा की शायद सड़क पर कोई चिल्ला रहा है। जो वो घटना स्थल पर पहुंचा तो देखा की तीसरे फ्लोर से बहुत आवाजे आ रही थी। 
इसी तीसरे फ्लोर पर मृतक एक्ट्रेस रहा करती थी। पुलिस के मुताबिक़ एक्ट्रेस मानसिक रूप से परेशान थी और उसका अपनी माँ से आये दिन झगड़ा भी होता था। इससे पहले भी वो दो बार सुसाइड की कोशिश कर चुकी थी पर उसकी जान बचा ली गयी थी। 
बता दें बिल्डिंग से कूदने के बाद एक्ट्रेस को अस्पताल पहुँचाया गया था , जहाँ उसने दम तोड़ दिया। वह किसी जगह नौकरी भी कर रही थीं। वो एक्ट्रेस बनने की जिद में अपना घर छोडकर मुंबई आ गई थी और यहां एक्ट्रेस बनने के मौके तलाश रही थी। 

Ujjwal Jain