Nawazuddin Siddiqui ने Bollywood को बताया चोर, बोले: हमने साउथ से चुराया…

Summary :

नवाजुद्दीन ने बॉलीवुड की क्रिएटिविटी पर उठाए सवाल

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बॉलीवुड को ‘चोर’ कहकर इंडस्ट्री की क्रिएटिविटी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में एक ही फॉर्मूला बार-बार दोहराया जाता है और दक्षिण भारतीय फिल्मों से चोरी की जाती है। उन्होंने चिंता जताई कि क्रिएटिव लोग पीछे हट रहे हैं और इंडस्ट्री को बदलाव की जरूरत है।

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी फिल्म ‘कॉस्टाओ’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले नवाजुद्दीन एक बार फिर अपने बेबाक बयानों के चलते सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री को ‘चोर’ कह दिया और इसके साथ ही बॉलीवुड की कमियों के बारे में खुलकर बात की।

Nawazuddin Siddiqui

बॉलीवुड पर जाहिर की नाराजगी

बता दें, हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक इंटरव्यू देने पहुंचे थे, जहां उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री की स्थिति को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि आज का बॉलीवुड बेहद इनसिक्योर हो चुका है। एक ही आइडिया को बार-बार दोहराया जाता है और जब कोई फॉर्मूला चल जाता है तो उसी को बार-बार दोहराने का ट्रेंड चल पड़ता है।

Nawazuddin Siddiqui

“क्रिएटिविटी खत्म हो चुकी है”

नवाजुद्दीन ने कहा, “हमारी इंडस्ट्री में एक ही फॉर्मूले को कई सालों तक दोहराया जाता है। जब तक लोग ऊब नहीं जाते, तब तक वही चीजें दिखाई जाती हैं। ये क्रिएटिव दिवालियापन की निशानी है। अब सीक्वल्स का जमाना है पार्ट 2, पार्ट 3, पार्ट 4 ऐसे ही चल रहा है और क्रिएटिविटी खत्म हो चुकी है। हमारी इंडस्ट्री शुरू से ही चोर रही है कभी गाने चोरी किए, कभी कहानियां, तो कभी पूरी फिल्में।”

Nawazuddin Siddiqui

कल्ट फिल्मों पर उठाए सवाल

एक्टर ने यह भी कहा कि कई कल्ट मानी जाने वाली फिल्में भी चोरी का नतीजा हैं। “हमने साउथ इंडस्ट्री से चुराया, हॉलीवुड से चुराया और यहां तक कि कुछ महान फिल्मों के सीन भी कॉपी किए गए। पहले तो डायरेक्ट वीडियो दिखाकर कहाता था यही फिल्म बनानी है। आज इसे इतना नॉर्मल बना दिया गया है कि चोरी करना कोई बड़ी बात ही नहीं मानी जाती।”

Nawazuddin Siddiqui

इसके साथ ही नवाजुद्दीन ने इंडस्ट्री में क्रिएटिव लोगों के पीछे हटने की भी बात की। उन्होंने कहा कि ऐसे माहौल में अच्छा काम करने वाले निर्देशक और कलाकार, जैसे अनुराग कश्यप, अब किनारा करने लगे हैं।

Nawazuddin SiddiquiAjaz Khan को Support करती दिखीं Gehana Vasisth, राज कुंद्रा पॉर्नोग्राफी केस में भी थीं शामिल

कॉस्टाओ में अहम किरदार

बात करें नवाजुद्दीन की नई फिल्म ‘कॉस्टाओ’ की, तो यह फिल्म गोवा के कस्टम अधिकारी कॉस्टाओ फर्नांडीस की जिंदगी पर आधारित है। इस किरदार को निभाकर नवाजुद्दीन एक बार फिर दर्शकों को प्रभावित कर रहे हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक ईमानदार अधिकारी ने सोने की तस्करी के बड़े रैकेट को पकड़ने के लिए अपने परिवार और करियर तक को दांव पर लगा दिया।

कहा देखें कॉस्टाओ

सेजल शाह के निर्देशन में बनी इस बायोग्राफिकल क्राइम ड्रामा फिल्म में नवाजुद्दीन के साथ प्रिया बापट, किशोर, हुसैन दलाल और माहिका शर्मा भी अहम किरदारों में हैं। ‘कॉस्टाओ’ इस समय ZEE5 पर स्ट्रीम हो रही है और इसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। इसी बीच नवाजुद्दीन के इस इंटरव्यू ने इंडस्ट्री के अंदर की कई सच्चाइयों को उजागर कर दिया है और एक बार फिर यह बहस छिड़ गई है कि क्या बॉलीवुड को अपनी सोच और रवैये में बदलाव करने की जरूरत है?

Yashika Jandwani