नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस फिल्म में किया था महज 1 रुपये में काम, वजह सुन हो जाएंगे हैरान

Summary :

बॉलीवुड में बड़े ही कम समय में ही सुर्खियां बटोरने वाले कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी सबके चहिते बने हुए हैं। उनकी एक्टिंग के तो शायद ही कोई फैन ना हो। दरसअल नवाजुद्दीन सिद्दीकीकी फिल्म हीरोपंती 2 बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे चुकी है।

बॉलीवुड में बड़े ही कम समय में ही सुर्खियां बटोरने वाले कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी सबके चहिते बने हुए हैं। उनकी एक्टिंग के तो शायद ही कोई फैन ना हो। दरसअल नवाजुद्दीन सिद्दीकीकी फिल्म हीरोपंती 2  बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे चुकी है। और  इस फिल्म में उनके लैला के कैरेक्टर की हर तरफ खूब चर्चा हो रही है। हालांकि इस फिल्म में मुख्य भूमिका में टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया नजर आ रहे हैं। लेकिन अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म की जान तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी ही बने हैं। हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब नवाज किसी फिल्म में अपने कैरेक्टर के दम पर छा गए हो। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के गैंग ऑफ वैसेपुर, से लेकर सेक्रेड गेम्स जैसे प्रोजक्ट्स को दुनियाभर में काफी सराहा गया।  वही एक्टर ने कुछ दिनों पहले ही अपने सपनों का महल भी बनवाया है। लेकिन एक्टर ने इससे पहले कई फिल्म में फ्री में काम भी किया हैं।
 
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक फिल्म के लिए 1 रुपये ही लिए थे चार्ज 
दरसअल नवाजुद्दीन सिद्दीकी का आलिशान घर, जिसे देख आपकी आंखे फटी की फटी रह जाएंगी।  बेहद ही खूबसूरत तरीके से  नवाजुद्दीन सिद्दीकी  ने अपने घर को सजाय हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि एक फिल्म के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सिर्फ 1 रुपये ही लिए थे। अगर आपको नहीं पता है तो हम आपको बता देते हैं कि दरअसल साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म मंटो के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सिर्फ एक रुपये फीस ली थी। और इस फिल्म में वो उर्दू के मशहूर राइटर सआदत हसन मंटो की भूमिका में नजर आए थे। तो आखिर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस फिल्म में फ्री में काम क्यों किया था।  अब ये सवाल भी आपके मन में जरूर ही उठ रहा होगा।  तो चलिए इसके पीछे का कारण भी बता देते हैं।  
ये हैं वजह 
दरसअल उसके पीछे की वजह ये है कि जब ये फिल्म एक्टर को ऑफर हुई थी तो उन्हें काफी पसंद आई थी।  उन्होंने उसी पल ये सोच लिया था कि इस फिल्म में वो फ्री में काम करेंगे।वही नवाज ने जब फिल्म की स्क्रीट पढ़ी तो उर्दू शायर को खुद के बेहद करीब माना। ऐसे में वो चाहते थे कि पूरी तरीके से कैरेक्टर से न्याय कर सकें।  इसलिए उन्होंने मेकर्स को कहा कि ये किरदार उनके दिल के करीब है ऐसे में वो इसके लिए पैसे नहीं लेंगे। 

Desk Team