बॉलीवुड में अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर अपनी खास पहचान कायम करने वाली भूमि पेडनेकर आज किसी तरह के परिचय की मोहताज नहीं है। बहुत कम बार ही ऐसा हुआ है जब भूमि अपना बोल्ड अवतार कैमरा के सामने लेकर आई हो। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना एक बेहद हॉट फोटोशूट करवाया है, जिसकी कुछ तस्वीरें एक्ट्रेस ने फैंस संग साझा की है।

सोशल मीडिया पर भूमि की ये तस्वीरें सामने आते ही आग की तरह फैल रही है। और हो भी क्यों न इसमें एक्ट्रेस लग ही इतनी कमाल की रही है कि उनकी तस्वीर पर कोई भी अपना दिल हार जाएगा। भूमि अपनी इन तस्वीरों में बेहद हॉट लग रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहन रखी है, जिसमें भूमि की टोंड फिगर के साथ ब्लैक बिकिनी भी दिख रही है।
बॉलीवुड में अपनी कई हिट फिल्म दे चुकी भूमि पेडनेकर की सादगी पर उनके चाहने वाले फ़िदा जाते हैं। हालांकि, अब सामने आ रही कुछ तस्वीरों में भूमि को लुक देख उनके फैंस पूरी तरह से चौंक गए हैं। एक्ट्रेस का देसी लुक हो या वेस्टर्न उन्हें देखने वाला पहली नजर में लुट्टू हो जाता है। अपने हर एक लुक को लेकर कोहराम मचाने वाली भूमि ने इस बार अपने बोल्ड फोटोशूट से हंगामा मचाया हुआ है।

अपनी इन हॉट तस्वीरों को भूमि पेडनेकर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया है। अपनी इन तस्वीरों को शेयर कर भूमि ने बढ़ती गर्मी पर लिखा, सच में ये बहुत हॉट है। वहीं अब फैंस ने भी उनकी फोटो पर ढेर सारे कमेंट किए हैं। एक यूजर ने बालों की तारीफ करते हुए लिखा, ‘मुझे आपके बालों से पूरी तरह प्यार हो गया है। वैसे कुछ भी कहो, इस हॉट बॉडीकॉन ट्रांसपेरेंट गाउन में भूमि पेडनेकर बेहद बोल्ड और खूबसूरत नजर आ रही हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो भूमि पेडनेकर इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट्स में बिजी चल रही हैं। इन दिनों एक्ट्रेस मनाली में अर्जुन कपूर अभिनीत अजय बहल की ‘द लेडी किलर’ की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ‘गोविंदा नाम मेरा’, ‘रक्षा बंधन’, ‘भीड़’ और ‘भक्षक’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।


Download Android App
Download iOS App



