अब मनोज बाजपेयी के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई ने KRK को बताया ब्लैकमेलर, कहा- जल्द करें पुलिस अरेस्ट

Summary :

एक्टर कमाल राशिद खान अपने विवादित बयान को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते हैं। केआरके सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। पिछले दिनों केआरके ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट सुशांत सिंह राजपूत

एक्टर कमाल राशिद खान अपने विवादित बयान को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते हैं। केआरके सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। पिछले दिनों केआरके ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट सुशांत सिंह राजपूत के निधन क बाद दुख व्यक्त करते हुए किये थे। उसी दौरान एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर केआरके का वायरल हो रहा था जिसमें वह सुशांत की एक्टिंग को खराब कहते दिखाई दे रहे थे।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद केआरके को बॉयकॉट की बात मनोज बाजपेयी और मिलाप जावेरी जैसे सिलेब्स ने की। इसी बीच केआरके पर भड़ास एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई शमस ने भी निकाली है और ब्लैकमेलर उन्हें बताया है। 
केआरके को ब्लैकमेलर शमस ने बताया 
अकसर अपने  विवादित ट्वीट्स और बयानों के लिए केआरके चर्चा का विषय बने रहते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म का मुद्दा सुशांत सिंह राजपूत की खुदखुशी के बाद से गरमाया हुआ है। बॉलीवुड के बड़े सेलेब्स जैसे करण जौहर, आलिया भट्ट, सलमान खान इन सभी को बॉयकॉट करने की मांग फैंस कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर #KRKExposed ट्रेंड कर रहा है। केआरके के खिलाफ  शमस सिद्दीकी ने ट्वीट करते हुए लिखा, दुनिया का सबसे घटिया इंसान है ये ब्लैकमेलर। साथ ही दुबई पुलिस से केआरके को अरेस्ट करने की मांग भी की है।
मनोज बाजपेयी ने ये कहा था अपने ट्वीट में 
मनोज बाजपेयी ने शमस सिद्दीकी से पहले ट्वीट किया था। मनोज ने ट्वीट करते हुए लिखा था, अब जो जंग शुरू होगी वो मुक़ाम के पहुँचने तक लड़ी जाएगी ! मैं फिर कहता हूँ समस्या ये व्यक्ति तभी बनता है जब हमारे बीच के लोग इस तरह के लोगों का उत्साह बढ़ाते हैं।आप सब unfollow करें ताक़त अपने आप ख़त्म हो जाएगी।

मिलाप जवेरी ने फ्रॉड कहा 
फिल्म केदारनाथ का रिव्यू केआरके ने किया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर मिलाप जवेरी ने साझा किया। मिलाप ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि, यह फ्रॉड केआरके का असली चेहरा है। आज वह अपने झूठे आंसुओं से इस दुख से फायदा उठाना चाह रहा है।

Desk Team