बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की मुश्किले एक बार बढ़ गई है। अब ड्रग्स मामले में रिया की जमानत को एनसीबी ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। आपको बता दे, रिया को पिछले साल बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिली थी। इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस से जुड़े ड्रग्स केस में एनसीबी ने पिछले साल रिया को गिरफ़्तार किया था। लगभग एक महीने तक जेल में रहने के बाद रिया को बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिली थी और तभी से वो जमानत पर रिहा चल रही हैं।

अब एनसीबी ने बॉम्बे हाई कोर्ट के उस फ़ैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिसके चलते रिया को ज़मानत दी गई थी। अब इस याचिका पर सुनवाई 18 मार्च को होनी है। इससे पहले 5 मार्च को एनसीबी ने एनडीपीएस की विशेष अदालत में ड्रग्स केस में चार्जशीट दाख़िल की थी, जिसमें रिया चक्रवर्ती समेत 33 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स मामले की जांच कर रहे एनसीबी ने अब रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो रिया के जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। इससे आने वाले समय में रिया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

पहले ही इस केस के चलते रिया के फिल्मी करियर पर गहरा असर पड़ा है। फिल्म ‘चेहरे’ के पोस्टर से रिया को हटा दिया गया। अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की इस फिल्म में रिया ने भी शूटिंग की है। अब एनसीबी के इस कदम पर सुप्रीम कोर्ट का क्या फैसला आता है ये तो बाद में ही पता चलेगा।


Download Android App
Download iOS App



