बॉलीवुड से जुडी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है की बॉलीवुड की 4 एक्ट्रेसेस को NCB ने पूछताछ के लिए समन भेजा है। इन 4 लोगो में दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह का नाम शामिल है।
इन चारो को एनसीबी ने ड्रग्स मामले में तलब किया l इसके बाद कंगना ने चुटकी लेते हुए टिप्पणी की है। कंगना ने ट्वीट किया है कि पहली बार, ‘बॉलीवुड माफिया’ सुशांत सिंह राजपूत और मेरे जैसे लोगों के चलते पछता रहे होंगे। बॉलीवुड में ‘ड्रग माफिया’ मौजूद है, इस बारे में एक्ट्रेस कंगना रनौत कहती आई है l उन्होंने दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह को समन के जवाब में एक ट्वीट किया है।
कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘अंत में पहली बार बुलीवुड माफिया ने चाहा कि सुशांत की हत्या न हो और कंगना के खिलाफ नहीं लड़ा जाए, पहली बार उन्हें अपनी क्रूरता, दुख और चुप्पी पर पछतावा हो रहा है। पहली बार वो चाह रहे हैं कि वे बीते समय को वापस ला सकें।’ कंगना ने इसके साथ एक स्माइली फेस इमोजी भी शेयर की है। अब कंगना का ये ट्वीट सीधा सीधा इन सभी पर एक तंज है।


Download Android App
Download iOS App



