Unseen Photos: शादी की तस्वीरें में बेहद आकर्षक दिखे जस्ट मैरिड निहार पंड्या और नीति मोहन

Summary :

सिंगर नीति मोहन ने भी बीते 15 फरवरी को अभिनेता – मॉडल निहार पंड्या से शादी कर ली है। ये खूबसूरत शादी हैदराबाद के आलिशान ताज फलकनुमा पैलेस में संपन्न हुई।

बॉलीवुड में शादियों का सीजन पूरे जोरों पर चल रहा है और रणवीर सिंह – दीपिका, प्रियंका – निक के बाद अब बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन ने भी बीते 15 फरवरी को अभिनेता – मॉडल निहार पंड्या से शादी कर ली है। ये खूबसूरत शादी हैदराबाद के आलिशान ताज फलकनुमा पैलेस में संपन्न हुई।

नीति मोहन और निहार पंड्या की शादी

अब इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आयी है और आते ही जबरदस्त वायरल हो रही है। नीति मोहन और निहार पंड्या ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर ये तस्वीरें फैंस के साथ साझा की है।

शादी की तस्वीरों में आप नीति मोहन और निहार का प्यार साफ़ देख सकते है।

नीति मोहन और निहार पंड्या की शादी
निहार पंड्या और नीति मोहन ने अपनी शादी की तस्वीरें साझा करते हुए बेहद खूबूसरत कैप्शंन दिया जिसमे उन्होंने लिखा ‘लव एंड ग्राटिट्यूड’ और साथ में दिल वाले इमोजीस भी दिए। शादी के मंडप पर ये खूबूसरत कपल पाउडर पिंक रंग के ऑउटफिट्स में नजर आये और बेहद खूबूसरत लग रहे थे।

नीति मोहन और निहार पंड्या की शादी

ट्विटर पर पोस्ट देखने लिए क्लिक करें: https://twitter.com/neetimohan18/status/1098970957065211906

शादी के रिसेप्शन की बात करें तो नीति मोहन ने अपने पिता की खराब तबियत की वजह से अभी रिसेप्शन का प्रोग्राम स्थगित कर दिया है

पिता की तबियत ठीक होने पर वो रिसेप्शन की पार्टी देंगी। साथ ही उन्होंने अपने पिता ही ताजा तबियत पर बजी अपडेट दिया।

नीति मोहन और निहार पंड्या की शादी

अपने पिता की तबियत को लेकर नीति मोहन ने पोस्ट शेयर किया जिसमे उन्होंने लिखा, ” दोस्तों , परिवार और करीबियों के आशीर्वाद से हमारी शादी संपन्न हुई और उनके पिता ही तबियत भी रिकवर हो रही है। अपने प्यार और सपोर्ट के लिए मोहन और पंड्या परिवार का बहुत बहुत शुक्रिया।

नीति मोहन और निहार पंड्या की शादी

शादी से पहले मोहन सिस्टर्स ने गोवा में शानदार बैचलर पार्टी एन्जॉय की थी और इस पार्टी की खूबसूरत तस्वीरें भी सोशलमीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

इस मौके पर बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप के अलावा कई और करीबी लोग भी शामिल हुए थे।

नीति मोहन और निहार पंड्या की शादी

शादी से पहले मोहन सिस्टर्स निहार पंड्या के साथ कपिल शर्मा के शो में भी पहुंची थी जहाँ उन्होंने जमकर मस्ती की थी।

शो के दौरान निहार पंड्या ने नीति मोहन को बेहद फ़िल्मी अंदाज में प्रोपोज़ भी किया था। आपको बता दें निहार पंड्या ने हाल ही में फिल्मं मणिकर्णिका से बॉलीवुड डेब्यू किया है।

देखिये शादी की खूबसूरत तस्वीरें:

1.

नीति मोहन और निहार पंड्या की शादी

2.

नीति मोहन और निहार पंड्या की शादी

3.

नीति मोहन और निहार पंड्या की शादी

4.

नीति मोहन और निहार पंड्या की शादी

5.

इंस्टाग्राम पर पोस्ट देखने लिए क्लिक करें : https://www.instagram.com/p/BuMGdlbnsNm/?utm_source=ig_embed

कसौटी जिंदगी की एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस ने न्यूबोर्न ट्विंस के साथ शेयर की तस्वीरें

Desk Team