बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख़ खान के बड़े बेटे आर्यन खान इन दिनों फ्रांस में छुट्टियां मना रहे है और बीते दिनों उन्होंने अपनी वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की तो उनकी फीमेल फैंस का रिएक्शन बेहद शानदार रहा। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर आते ही काफी वायरल हो गयी है।
आर्यन खान सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते पर बेहद मशहूर स्टारकिड होने की वजह से उनके पास अच्छी खासी फैन फॉलोविंग है। आर्यन खान अपने डैशिंग और हैंडसम लुक के लिए भी काफी मशहूर है।
आर्यन खान का सोशल मीडिया पर वेरिफाइड इंस्टाग्राम पेज है और उनके पेज अपर करीब 9 लाख 74 हजार फॉलोवर है। हालांकि आर्यन अपनी ज्यादा तस्वीरें शेयर नहीं करते पर जब कभी उनकी तस्वीरें उनके अकाउंट पर शेयर होती है लाइक और कमैंट्स की बाढ़ आ जाती है।
आर्यन खान इन दिनों दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में फिल्म निर्माण की पढाई कर रहे हैं। SRK प्रशंसक जूनियर खान को बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं। पर जहाँ तक आर्यन की बात है उन्हें एक्टिंग में नहीं बल्कि फिल्म डायरेक्शन में दिलचस्पी है।
इंस्टाग्राम पर पोस्ट देखने के लिए क्लिक करें : https://www.instagram.com/p/BvIeDFcHjcI/
बीते दिनों एक इंटरव्यू में जब शाहरुख़ खान से आर्यन के फ्यूचर करियर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया , ”आर्यन अभिनेता नहीं बनना चाहता है, वह फिल्में बनाना चाहता है, निर्देशक बनना चाहता है और इसके लिए अमेरिका में प्रशिक्षण ले रहा है।” साथ ही शाहरुख़ ने कहा की उसे अपना करियर चुनने की पूरी आजादी है।
कुछ समय पहले, ऐसी खबरें थीं कि करण जौहर आर्यन खान को बॉलीवुड की पहली फिल्म के लिए लॉन्चिंग पैड देंगे। करण जौहर पहले भी कई स्टारकिड्स को बॉलीवुड में लांच कर चुके है और आलिया भट्ट , जहान्वी कपूर , वरुण धवन जैसे कई सितारें है जिन्हे करण जौहर लॉच कर चुके है।
एक साक्षात्कार में, फिल्म निर्माता ने कहा था कि जब वह पढाई पूरी करके वापस आएगा, तो वह यह तय करेगा कि क्या वह अभिनेता बनना चाहता है और यदि वह अभिनेता बनना चाहता है, तो निश्चित रूप से करण एक निर्देशक के रूप में बड़ी भूमिका निभा सकते है।


Download Android App
Download iOS App









