नीति मोहन और निहार पांड्या ने शेयर की बेटे की क्यूट तस्वीर, नाम का भी किया खुलासा

Summary :

बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन और अभिनेता निहार पांड्या हाल ही में एक बेटे के पेरेंट्स बने हैं। इस कपल ने जून के पहले हफ्ते में अपने पहले बच्चे का वेलकम किया।

बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन और अभिनेता निहार पांड्या हाल ही में एक बेटे के पेरेंट्स बने हैं। इस कपल ने जून के पहले हफ्ते में अपने पहले बच्चे का वेलकम किया। दोनों ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी फैंस और फॉलोवर्स के साथ शेयर की थी। अब नीति और निहार ने अपने बेटे की पहली झलक दिखाई है और उसके नाम का भी खुलासा किया है। 
बेटे पर जताया… 
नीति मोहन ने जो तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की हैं। इसमें से पहली तस्वीर में दोनों ने अपने बेटे का हाथ पकड़ रखा है। इसके अलावा बाकी की तस्वीरों में नीति ने बेटे को गोद में ले रखा है और दोनों उस पर प्यार जता रहे हैं। इस जोड़े ने अपने बेटे का नाम आर्यवीर रखा है।

 
इन बेहद क्यूट तस्वीरों को शेयर करते हुए नीति ने लिखा कि ‘हमने महसूस किया कि उसके नन्हे हाथों को पकड़ना दुनिया में सबसे ज्यादा कीमती स्पर्श है। आर्यवीर ने हमें अपने माता-पिता के रूप में चुना है। इससे ज्यादा धन्य नहीं महसूस हो सकते थे। उसने हमारी जिंदगी में कई गुना खुशियां बढ़ा दी हैं। बहुत ज्यादा खुश और हमेशा के लिए आभारी।
सितारों ने लुटाया प्यार… 
नीति मोहन की इस पोस्ट पर कई सितारों ने कमेंट किया है। अनुष्का शर्मा लिखा‘दो खूबसूरत लोगों को बधाई। डांसर और नीति की बहन मुक्ति मोहन ने लिखा- ‘आप दोनों हमारे आर्यवीर के सबसे प्यारे माता-पिता हैं। जबकि कुछ दिनों पहले मां बनी श्रेया घोषाल ने लिखा ‘बहुत-बहुत बधाई। दुनिया में स्वागत है बेबी आर्यवीर।  
नीति मोहन और निहार पांड्या 15 फरवरी 2019 को शादी के बंधन में बंधे थे। इसके बाद नीति मोहन ने अपनी दूसरी वेडिंग ऐनिवर्सरी के मौके पर अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी सभी के साथ शेयर की। नीति ने दो जून 2021 को बेटे को जन्म दिया।
 

Desk Team